Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

'लॉक अप' कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने कुशाल टंडन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, दावा है कि एक्टर ने शिवांगी जोशी संग रिश्ते में रहते हुए उन्हें फ्लर्टिंग मैसेज भेजे थे। श्रेया के मुताबिक, इस सच्चाई के सामने आने पर शिवांगी जोशी अक्सर 'बरसातें' के सेट पर रोती थीं।
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप: सच या सजा के ताजा एपिसोड में, श्रेया कालरा ने एक्टर कुशाल टंडन को लेकर कई बड़े और नए दावे किए हैं। श्रेया का आरोप है कि जब कुशाल टंडन और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे, तब कुशाल ने उन्हें फोन पर फ्लर्टिंग मैसेज भेजे थे। इसके साथ ही श्रेया ने यह भी दावा किया कि इस वजह से शिवांगी अक्सर अपने टीवी शो बरसातें – मौसम प्यार का के सेट पर रोने लगती थीं।
श्रेया और शिल्पा शिंदे के बीच हुई बातचीत
शो के दौरान शिल्पा शिंदे से बातचीत करते हुए श्रेया ने बताया कि उन्होंने कुशाल टंडन के साथ सीरियल बरसातें के एक प्रोमो वीडियो की शूटिंग की थी। श्रेया ने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद कुशाल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज करना शुरू कर दिया। श्रेया ने कहा, "उस समय मैं भी किसी को डेट कर रही थी और कुशाल व शिवांगी के बीच भी कुछ चल रहा था। मुझे पहले इस बारे में नहीं पता था। फिर कुशाल ने मुझसे बात करना शुरू किया, लेकिन जैसे ही मुझे उनके और शिवांगी के रिश्ते का अंदाजा हुआ, मैंने पीछे हटने का फैसला किया।"
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन
जब शिवांगी जोशी ने पढ़ी पूरी चैट
श्रेया ने आगे दावा किया कि जब वह बाद में शो के सेट पर शिवांगी से मिलीं, तो शिवांगी ने उन्हें बताया कि कुशाल ने उनसे कहा था कि श्रेया ने खुद उन्हें मैसेज किया था और सोशल मीडिया पर फॉलो किया था। श्रेया ने अपनी बात रखते हुए कहा, "मैंने शिवांगी से कहा, माफ करना। मैं कभी भी किसी आदमी के पास खुद से नहीं जाती। मैंने पूरी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं किया। इसके बाद मैंने अपना फोन शिवांगी को दे दिया और उन्होंने मेरी और कुशाल की पूरी चैट पढ़ी। मैंने कुशाल के मैसेजों पर कोई फ्लर्ट नहीं किया था और न ही कोई गलत बात कही थी। इस सच को जानने के बाद, शिवांगी शूटिंग के सीन पूरे करने के बाद रोने लगती थीं।"
इसे भी पढ़ें: जो महिला 10 साल से मेरे साथ खेल... Akanksha Chamola पर Gaurav Khanna के बयान ने मचाया बवाल
कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया पर किया था ब्रेकअप का ऐलान
श्रेया ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना के करीब तीन से पांच महीने बाद, कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करके शिवांगी के साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी थी। हालांकि, श्रेया कालरा द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों पर अभी तक कुशाल टंडन या शिवांगी जोशी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया या जवाब सामने नहीं आया है।
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का रिश्ता
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने टीवी सीरियल बरसातें में एक साथ मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। जून 2025 में, कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की थी जिससे ऐसा लगा कि उन्होंने अपने अलग होने की बात मान ली है। उन्होंने लिखा था, "मैं अपने चाहने वाले सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं। हमें अलग हुए 5 महीने हो चुके हैं।" हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। एकता कपूर के बैनर तले बना यह शो जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक टीवी पर चला था, जिसमें सिंबा नागपाल, साई रानाडे, विपुल देशपांडे, तनाज ईरानी और पूर्वा गोखले जैसे कलाकारों ने भी काम किया था।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़














