बेशर्मी की.... Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं Kangana Ranaut, इंडस्ट्री की लगाई क्लास

नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर अश्लीलता को लेकर हुए विवाद के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने पब्लिसिटी के लिए मर्यादा लांघने का आरोप लगाते हुए फिल्म इंडस्ट्री की कार्यशैली पर सवाल उठाए और ऐसे कंटेंट पर रोक लगाने के लिए सख्त नियमों की मांग की है।
एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीके की कड़ी आलोचना की है। यह पूरा विवाद फिल्म 'केडी: द डेविल' के एक गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर शुरू हुआ, जिसमें नोरा फतेही नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस गाने के बोल और डांस के स्टेप्स को महिलाओं का अपमान बताने हुए इसका कड़ा विरोध किया। बढ़ते विवाद को देखकर इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।
कंगना रनौत का कड़ा रुख
इस मामले पर अपनी बात रखते हुए कंगना रनौत ने कहा कि बॉलीवुड के लोग मशहूर होने और लोगों का ध्यान खींचने के चक्कर में अपनी मर्यादा भूल गए हैं। उन्होंने फिल्म जगत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे समाज के लिए ठीक नहीं बताया।
कंगना ने कहा, 'बॉलीवुड ने पब्लिसिटी पाने के लिए अश्लीलता और घटिया हरकतों की सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी बुराई कर रहा है और उन्हें डांट रहा है, लेकिन उन्हें फिर भी शर्म नहीं आ रही।'
इसे भी पढ़ें: Ramayana में 'प्रह्लाद चा' की एंट्री! Nitesh Tiwari की फिल्म में कुंभकर्ण बनेंगे Faisal Malik
सख्त नियमों की मांग
कंगना का मानना है कि फिल्मों और गानों में दिखाए जाने वाले ऐसे कंटेंट पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि इसका असर हमारे संस्कारों और बच्चों पर पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे वीडियो को रोकने के लिए कड़े नियम होने चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि इस तरह की चीजों पर सख्त कंट्रोल होना चाहिए। ऐसी अश्लीलता हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचाती है। अब हालत ऐसी है कि परिवार के साथ बैठकर टीवी देखना भी मुश्किल हो गया है। बॉलीवुड को खुद को सुधारने की जरूरत है।'
#WATCH | Delhi: On the controversy over the actress Nora Fatehi's song, BJP MP Kangana Ranaut says, "Bollywood has crossed all limits with vulgarity, tactics, and attention-seeking. The entire country is condemning and reprimanding them. But I don't think they have any… pic.twitter.com/o4cyShzoEY
— ANI (@ANI) March 17, 2026
इसे भी पढ़ें: 'मैं अपनी जगह खुद भरने आया हूँ', Irrfan Khan से तुलना पर Nawazuddin Siddiqui का दोटूक जवाब
समाज में छिड़ी नई बहस
इस विवाद के बाद देश में एक नई बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्मों पर कड़े नियम होने चाहिए, ताकि समाज पर बुरा असर न पड़े। वहीं, कुछ लोग इसे कलाकार की आजादी मान रहे हैं। फिलहाल, फिल्म के बनाने वालों की तरफ से इस विवाद पर अभी तक कोई सफाई नहीं आई है।
अन्य न्यूज़














