Tumbbad 2 First Poster Out: इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी Sohum Shah की तुम्बाड़ 2

सोहम शाह की हॉरर फिल्म 'तुम्बाड 2' का पहला पोस्टर और रिलीज डेट जारी कर दी गई है, जिसमें इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में दिखेंगे। आदेश प्रसाद द्वारा निर्देशित यह सीक्वल 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा और लालच की कहानी को एक नए स्तर पर ले जाएगा।
अभिनेता सोहम शाह की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' का सीक्वल आने वाला है। मेकर्स ने 'तुम्बाड 2' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इसने लोगों की बेताबी बढ़ा दी है।
रिलीज डेट का हुआ ऐलान
'तुम्बाड' साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसे भारत की सबसे डरावनी और बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक माना जाता है। अब सोहम शाह ने इसके सीक्वल 'तुम्बाड 2' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि लालच की यह कहानी अब और भी आगे बढ़ेगी।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: Nagarjuna की 100वीं फिल्म में Tabu की सरप्राइज एंट्री, 28 साल पुराना अफेयर फिर चर्चा में आया
नए निर्देशक और नवाजुद्दीन की एंट्री
इस बार फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। फिल्म को पहले से भी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, लेकिन इसकी पुरानी डरावनी कहानी और माहौल को बरकरार रखा जाएगा। फैंस के लिए बड़ी खबर यह है कि 'तुम्बाड 2' में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़
















