बिना बताए दुल्हन बनीं Mehreen Pirzada, सोशल मीडिया पर छाईं Wedding Photos

पंजाबी और साउथ एक्ट्रेस मेहरीन कौर पीरजादा ने 26 अप्रैल को अर्श औलख के साथ एक निजी 'आनंद कारज' समारोह में शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिस पर फैंस और मनोरंजन जगत के सितारे उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
मशहूर पंजाबी और साउथ अभिनेत्री मेहरीन कौर पीरजादा ने अपने जीवन के एक नए सफर की शुरुआत कर दी है। उन्होंने 26 अप्रैल को अर्श औलख के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस निजी समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
शादी की खूबसूरत तस्वीरें की शेयर
अभिनेत्री ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। अपने खास दिन के लिए मेहरीन ने पेस्टल पिंक रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कपल ने 'आनंद कारज' रस्म के साथ शादी की। शादी की तस्वीरों में दोनों का अंदाज बेहद रोमांटिक और प्यारा है। मेहरीन ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, '26.04.2026 #ArshDiMeher'।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: Animal के बाद Bobby Deol का फिर बड़ा धमाका, Anurag Kashyap की फिल्म बंदर की रिलीज़ डेट हुई फाइनल
सितारों ने दी बधाईयां
शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और मनोरंजन जगत के सितारों की बधाईयों की बाढ़ आ गई है। काजल अग्रवाल, राहुल वैद्य, मौनी रॉय, सोनल चौहान, हंसिका मोटवानी, निधी अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित जैसे बड़े सितारों ने कमेंट कर नए जोड़े को जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या Dhurandhar 2 तोड़ेगी 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह की फिल्म 1800 करोड़ के करीब
मेहरीन का फिल्मी सफर
मेहरीन कौर पीरजादा ने साल 2016 में तेलुगू फिल्म 'कृष्णा गाडी वीरा प्रेम गाधा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'फिल्लौरी' फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा। उन्होंने तमिल, तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़















