Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup

 Smoky Brown Eye Makeup Guide
AI Image

स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप ट्यूटोरियल आई प्राइमर से लेकर विंग्ड आईलाइनर तक की प्रक्रिया का विस्तृत विवरण प्रदान करता है जो सौंदर्य निखार के लिए आवश्यक है। यह फेस्टिव लुक क्लासिक एस्थेटिक्स और आधुनिक मेकअप ट्रेंड्स के सफल एकीकरण का उदाहरण पेश करता है।

रक्षाबंधन के त्योहार पर हर एक महिला सुंदर दिखाना चाहती है। एथनिक कपड़ों से लेकर मेकअप लुक एकदम परफेक्ट चाहिए होता है। साथ ही ज्वेलरी और हेयरस्टाइल का खासा ध्यान रखा जाता है। हाथों में मेहंदी लगाई जाती है। राखी के त्योहार पर मेकअप लुक पर भी ध्यान दिया जाता है। इस दिन आप स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप जरुर ट्राई करें। 

स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप के लिए चाहिए ये चीजें

 - लाइट ब्राउन या बेज आईशैडो

 - मीडियम ब्राउन आईशैडो

 - डार्क ब्राउन आईशैडो

 - आई प्राइमर

 - ब्राउन या ब्लैक आईलाइनर

 - मस्कारा 

 - आईशैडो ब्लेंडिंग ब्रश

 - छोटा एंगल्ड ब्रश

कैसे करें स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप?

 - सबसे पहले आईलिड पर प्राइमर अप्लाई करें।

 - अब लाइट ब्राउन या बेज शेड को पूरे आईलिड पर हाथ से लगाएं। इसको अधिक डार्क करने की कोई जरुरत नहीं है। यह बाकी ब्राउन रंगों को ब्लेंड करने के लिए बेस का कार्य करेगा।

 - मीडियम ब्राउन आईशैडो लें और इसे आंख के क्रीज वाले हिस्से और बाहरी कोने पर लगाएं। ध्यान रहे कि शेड्स को काफी अंदर तक नहीं ले जाए।

 - इसके बाद ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से धीरे-धीरे ब्लेंड करें। स्मोकी आईज के लिए सबसे जरुरी ब्लेंडिंग है।

 - अब डार्क ब्राउन शेड लें और इसे आंख के बाहरी कोने पर लगाएं। इसको ऊपर की तरफ लाइट शेड ही रखें।

 - आईशैडो अच्छे से ब्लेंड होने के बाद आईलाइनर लगाने की बारी आती है। आंख के ऊपर लैश लाइन के पास एक पतली लाइन बना लें।

 - अब आंखों के बाहरी कोने से लाइन को थोड़ा ऊपर की तरफ ले जाकर छोटा सा विंग बना लें। यदि आप पहली बार विंग बना रही हैं, तो पहले बहुत छोटा-सा विंग बनाएं।

 - इसके बाद नीचे वाली लैश लाइन पर डार्क ब्राउन आईशैडो लगाएं। ध्यान रहे कि बहुत मोटी लाइन बनाने की जरुरत नहीं है। 

 - अब मेकअप को पूरा करने के लिए मस्कारा लगा लें। आपका स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप लुक रैडी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़