Skincare Tips: चेहरे के जिद्दी पिंपल्स से राहत दिलाएगा Neem and Clove का फेस पैक, जानें सही इस्तेमाल का तरीका

चेहरे पर मुहांसों की समस्या के मूल कारणों में सीबम का अत्यधिक उत्पादन और जीवाणु संक्रमण मुख्य हैं। नीम के जीवाणुरोधी गुण और लौंग के सूजनरोधी तत्व त्वचा की गहराई से सफाई कर मुहांसों के प्रसार को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करते हैं। मुहांसे त्वचा देखभाल नीम लौंग फेस पैक स्किन केयर टिप्स।
पिंपल की समस्या से हर कोई काफी परेशान रहता है। एक-दो पिंपल्स चेहरे पर निकल जाए तो आम बात है, लेकिन लगातार चेहरे पर बार-बार पिंपल आने से चेहरे का रंग भी डाउन हो जाता है। इसके साथ ही चेहरा भी गंदा नजर आता है। पिंपल्स के कारण चेहरे पर लाल निशान और दाग भी देखने मिल जाते हैं।
इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स लेकर आते हैं। कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे को अजमाते हैं। इन्हीं में से एक है नीम और लौंग का पैक।
नीम और लौंग पिंपल्स में क्यों काम आ सकते हैं?
असल में पिंपल्स सिर्फ गंदगी के कारण नहीं निकलते हैं। मुंहासे स्किन में होने वाली सूजन, ज्यादा ऑयल बनने और पोर्स संबंधित वजहों से निकल आते हैं। इसलिए सिर्फ चेहरों को साफ रखने से हर बार पिंपल की समस्या खत्म नहीं होगी।
नीम में एंटीबैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। लौंग के तेल और करक्यूमिन से बने एक खास जेल को मुहांसे वाले जगह पर लगाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से पिंपल्स की समस्या कम हो सकती है। जरुरी नहीं है कि पिंपल्स की समस्या जड़ से खत्म हो जाए।
लौंग-नीम का पेस्ट कैसे तैयार करें?
- नीम की कुछ पत्तियां लेकर अच्छे से धो लें।
- अब इन्हें अच्छे से पीस लें।
- इसमें अधिक मात्रा में करीब छोटी-सी चुटकी लौंग का पाउडर मिला लें।
- आपका पैक बनकर तैयार है।
कैसे इसका इस्तेमाल करें?
सबसे पहले आप अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद इस पैक को पलती सी लेयर में चेहरे पर लगाएं। फिर करीब 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें। जब आपका चेहरा सूख जाए तो कुछ देर बाद मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप 10-15 दिन में एक बार कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- नीम और लौंग का पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट एक बार जरुर करें।
- इसका इस्तेमाल साफ चेहरा पर करें।
- लौंग का ऑयल सीधा चेहरा पर न लगाएं।
- जलन या रेडनेस दिखे तो इसे तुरंत हटा दें।
- बार-बार पिंपल को दबाएं या छेड़ें नहीं।
अन्य न्यूज़













