Dhak Dhak Girl का Power-Packed अंदाज, Madhuri Dixit का Boss Look हुआ Viral, ऑफिस जाने वाली लड़कियां लें टिप्स

58 साल की माधुरी दीक्षित ने अपने लेमन येलो ब्लेजर सेट में बॉस लेडी लुक से नया फैशन ट्रेंड सेट किया है, जिससे यंग लड़कियां ऑफिस वियर के लिए स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। इस आर्टिकल में उनके 15,900 रुपये के सूट की कीमत, 3डी फ्लावर डिटेलिंग और वाइड लेग ट्राउजर के साथ ग्रेसफुल दिखने के तरीके बताए गए हैं।
90's के दशक से लेकर आज के दौर में भी माधुरी दीक्षित कई एक्ट्रेसेज को टक्कर देती नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित बढ़ती उम्र के साथ स्टाइल और भी धांसू होता जा रहा है। हाल ही माधुरी की लेटेस्ट तस्वीरों का हर कोई दीवाना हो जाएगा। सूट-बूट में धक-धक गर्ल बॉस लेडी बनीं नजर आ रही है। 58 की उम्र में भी हसीना का अंदाज काफी ग्लैमरस नजर आ रहा है। यंग लड़कियां उनसे टिप्स लेकर खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।
हाल ही माधुरी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह ब्राइट येलो कलर के इस फॉर्मल लुक में उनका अंदाज कमाल का नजर आ रहा है। इसको उन्होंने काफी ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया है। यह लुक देखकर सभी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब आप भी लेडी बॉस का लुक पाने के लिए ये लुक जरुर ट्राई करें।
जानिए ब्लेजर सेट की कीमत
माधुरी के इस क्लासिक लुक और सॉफ्ट फेमिनिम टच का परफेक्ट मिक्स है, जिसे उन्होंने बड़े ही ग्रेस के साथ कैरी किया। माधुरी ने फेमस सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर ने स्टाइल किया। ब्लेजर सेट का कलर लेमन येलो है और इसकी कीमत 15,900 रुपये है।
3डी फ्लावर ने ऐड किया स्टेटमेंट
माधुरी के इस लुक की डिटेलिंग पर ध्यान दें, तो उनके ब्लेजर सेट को हैवी लग्जरी बनाना क्रेप फैब्रिक से बनाया गया है, जो स्ट्रक्चर और फ्लो दोनों का बैलेंस देता है। इसे वेल्ट पॉकेट्स और बटन डिटेलिंग के साथ क्लीन टेलर्ड फिनिश मिली, तो फ्रंट पर हुक क्लोजर इसे स्मूद और मिनिमल लुक प्रदान करता है। जिसमें स्टेटमेंट एलिमेंट 3डी फ्लावर लेकर आया, जिसे लैपल के एक साइड पर लगाया जाता है। इसी के साथ ही उन्होंने सेम कलर की वेस्ट भी पहन रखी है।
वाइड लेग ट्राउजर किया पेयर
माधुरी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए वाइड लेग ट्राउजर वियर किया है। जिसके साइड में दी जिप क्लोजर, फिट को क्लीन रखती है। स्ट्रक्चर्ड टॉप और फ्लोई बॉटम का कॉम्बिनेशन लुक को क्लासी और ग्रेसफुल फील देता है। ब्लेजर की स्लीव्स को कोहनी तक चढ़ाकर उन्होंने कभी चेयर पर बैठकर पोज दिए है।
ऑफिस जाने वाली लड़कियां लें टिप्स
- ब्लेजर का शानदार लुक के साथ सॉफ्ट बैलेंस ऐड करें, जैसे फ्लोरल या बेल्ट, जिससे आपका लुक प्रोफेशनल नजर आएगा।
- ब्लैक, ग्रे जैसे रेगुलर कलर की बजाए ब्राइट लेकिन सटल कलर को चूज करें। इसके साथ ही लेमन येलो शेड पर ओवर एक्सेसरीज से बचें।
- आप वाइड लेग ट्राउजर को ही ट्राई करें, जो काफी आरामदायक हो और आपको एलिगेंट लुक भी दे।
- इसके साथ ही मिनिमल स्टाइलिंग रखें। जैसे कि छोटे इयररिंग्स, न्यूड हील्स ऑफिस के लिए परफेक्ट है।
- क्लीन फिट पर ध्यान दें, क्योंकि वो ज्यादा पॉलिश्ड और नीट लगते हैं।
अन्य न्यूज़
















