सुहाग की निशानी बनी Fashion Statement, ये Latest Bichiya Designs हैं बेहद Trendy

Toe Ring
Instagram

मॉडर्न बहुओं के लिए बिछिया अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट बन चुकी है। इस लेख में मोती-कुंदन, मोर डिजाइन वाली ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर और मिरर स्टोन जैसी लेटेस्ट बिछिया डिजाइंस देखें, जो आपके ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश टच देंगी।

विवाहित महिलाओं के लिए बिछिया का खास महत्व होता है। यही वजह है कि नई दुल्हनें अपने ज्वेलरी कलेक्शन में बिछिया के अलग-अलग स्टाइल और डिज़ाइन शामिल करना पसंद करती हैं। आजकल मॉडर्न बहुओं के बीच ट्रेंडी और स्टाइलिश टो रिंग्स काफी पसंद किए जा रहे हैं, जिनकी कुछ लेटेस्ट डिजाइंस आप यहां देख सकती हैं। हिंदू धर्म में बिछिया का महत्व सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सुहाग की निशानी और सोलह श्रृंगार में से एक है। पहले जहां बिछिया की 4-5 तरह की डिजाइंस देखने को मिलती थी। 

आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक तरह की टो रिंग देखने को मिलती है। आज के समय में बिछिया परंपरा के साथ ही फैशन स्टेटमेंट बन चुकी है। मॉर्डन बहुएं हैवी डिजाइंस को छोड़कर खास विकल्पों को चूज कर रही है। आइए आपको इस लेख में कुछ लेटेस्ट डिजाइन में मिनिमल से लेकर स्टेटमेंट डिजाइंस तक बताने जा रहे है।

मोती वाली बिछिया

नई दुल्हनों के लिए मोती और कुंदन से सजी बिछिया एक बेहतरीन चयन साबित हो सकती है। यह डिजाइन पारंपरिक अंदाज़ के साथ आधुनिक लुक भी देता है, जिससे पैरों की खूबसूरती और निखरकर सामने आती है। लाल और हरे रंग के स्टोन्स के साथ लगे सफेद मोती इसे खास आकर्षक बनाते हैं। शादी के बाद की रस्मों और खास मौकों पर पहनने के लिए यह बिछिया बिल्कुल उपयुक्त है।

मोर डिजाइन वाली ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर बिछिया

आजकल की फैशनेबल बहुओं के लिए मोर डिजाइन वाली ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर बिछिया एक शानदार विकल्प है। यह डिजाइन बेहद ही पारंपरिक कला और आधुनिक स्टाइल का एक सुंदर मिश्रण है। इसमें बने मोर के पंखों में हरे पत्थरों का काम और बारीक नक्काशी पैरों पर एक अलग ही लुक देगा। गौरतलब है कि सिल्वर फिनिश के कारण यह हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाएगा।

मिरर स्टोन वाली सिल्वर बिछिया

मॉर्डन बहुओं के लिए मिरर कुंदन स्टोन वाली सिल्वर बिछिया एक शानदार और एलिगेंट चॉइस हो सकती है। फूलों के आकार वाली यह बिछिया पैरों को सुंदर बनाएंगा। इसमें बीच में लगे हुए चमकदार कुंदर और चारों ओर की नक्काशी इसे काफी पारंपरिक बनाती है। यह पायलों के साथ गजब का कॉम्बिनेशन बहुत ही प्यारा लगेगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़