Beauty Tips: No Makeup Look से चेहरे को मिलेगा नेचुरल ग्लो, हाइड्रेशन से स्किन करेगी ग्लो

Natural Beauty Tips
AI Image

भागदौड़ भरी जिंदगी में नो-मेकअप लुक और क्लीन गर्ल एस्थेटिक सबसे बड़ा ब्यूटी ट्रेंड बन चुका है। महंगे प्रोडक्ट्स की जगह सिर्फ 5 मिनट के स्किन केयर रूटीन, पर्याप्त हाइड्रेशन, सनस्क्रीन और टिंटेड बाम से चेहरा नेचुरली फ्रेश दिखता है। सही खान-पान और भरपूर नींद त्वचा को अंदर से स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में रोजाना घंटों मेकअप करना संभव नहीं होता है। साथ ही यह आपकी स्किन के लिए भी अच्छा नहीं होता है। यही वजह है कि आज के समय में नो-मेकअप लुक या क्लीन गर्ल एस्थेटिक सबसे बड़ा ब्यूटी ट्रेंड बनकर उभरा है। इस लुक का असली राज स्किन को मेकअप से छिपाना नहीं बल्कि स्किन को अंदर से चमकदार और हेल्दी बनाना है। नेचुरल ब्यूटी पाने के लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह सही स्किन केयर रूटीन और स्मार्ट ग्रूमिंग की जरूरत होती है।

आप सिर्फ 5 मिनट के स्किन केयर रूटीन से फ्रेश नजर आ सकती हैं, इससे आपकी स्किन भी खुलकर सांस ले पाती है। नेचुरल ग्लो पाने के लिए हाइड्रेशन और ब्लड सर्कुलेशन पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी नेचुरली खूबसूरत नजर आना चाहती हैं, तो आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: Karwa Chauth 2026 पूजा में रॉयल लुक देंगे Butterfly Cut और Deep V Cut Blouse

स्किन प्रेप और हाइड्रेशन है जरूरी

प्राकृतिक ग्लो की शुरूआत एक साफ और मॉइश्चराइज्ड चेहरे से होती है। इसके लिए सबसे पहले एक माइल्ड क्लींजर से फेस वॉश करें।

फिर फेस पर हयाल्यूरॉनिक एसिड या विटामिन C वाला सीरम लगाएं। इसके ऊपर से एक मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

सनस्क्रीन न सिर्फ आपकी स्किन को सुरक्षा देता है, बल्कि फेस पर भी एक हेल्दी शीन छोड़ता है। जो बिना हाइलाइटर के भी आपके फेस पर ग्लो आता है।

आंखों और आई-ब्रो को दें शेप

चेहरे की बनावट में आई-ब्रो का बड़ा अहम रोल होता है। इसलिए एक स्पूली ब्रश की मदद से अपनी आई ब्रो को ऊपर की तरह कॉम्ब करें, जिससे कि यह भरी हुई लगें।

पलकों को सिर्फ आईलैश कर्लर से कर्ल करें। इससे आपकी आंखें खुली और जागृत नजर आएंगी।

अगर जरूरत हो, तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल को हल्के कंसीलर से डैब करें। उस जगह को रगड़े नहीं, जिससे कि नेचुरल लुक बना रहे।

नेचुरल फ्लश और लिप केयर है जरूरी

अपने गालों पर गुलाबी रंगत पाने के लिए बीटरूट टिंट या फिर अपनी उंगलियों से हल्का सा गालों को थपथपा सकते हैं। जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

होठों के लिए किसी हैवी लिपस्टिक की जगह टिंडेट लिप बाम या लिप ऑयल सिलेक्ट करना चाहिए। जो आपके होठों को नमी देने के साथ हल्की चमक दें।

चेहरे को 'फेस मिस्ट' से सेट करें। इससे आपकी स्किन दिन भर हाइड्रेटेड और ड्यूवी बनी रहेगी।

आत्मविश्वास है आपकी असली चमक

नेचुरल ब्यूटी का मतलब सिर्फ बाहरी चमक नहीं बल्कि अपने असली रूप को स्वीकार करना है। साल 2026 में 'ब्यूटी स्टैंडर्ड्स' बदल रहे हैं। लोग परफेक्ट दिखने की जगह रियल दिखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सही खान-पान, अच्छी नींद और पर्याप्त पानी इस 5 मिनट के रूटीन के पूरक हैं। जब आप अंदर से हेल्दी और खुश महसूस करती हैं। तो वह चमक आपके फेस पर नजर आती है। भले ही मेकअप एक चुनाव हो सकता है, लेकिन नेचुरल ब्यूटी आपकी असली पहचान है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़