Diwali पर चाहिए सेलेब्रिटी लुक तो ट्राई करें Kriti Sanon और Sharvari सहित इन एक्ट्रेसेज के Ethnic Outfits

Diwali Outfits Inspired By Bollywood Actresses
instagram

दिवाली पर खास और स्टाइलिश दिखने के लिए आप बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ट्रेडिशनल लुक्स से प्रेरणा ले सकते हैं। इसमें कृति सैनॉन का ब्लैक बनारसी सूट, शारवरी वाघ का लहंगा, माधुरी दीक्षित का इंडो-वेस्टर्न लुक और राशा थदानी का शरारा शामिल हैं। मिनिमल मेकअप के साथ ये आउटफिट्स आपको त्योहार पर परफेक्ट सेलिब्रिटी लुक देंगे।

अगर आप भी दिवाली पर बॉलीवुड सेलिब्रेटी जैसा लुक चाहते हैं, तो इस बार आप इन अदाकारा लुक ट्राई करके एकदम खास दिख सकते हैं। दिवाली त्योहार पर ट्रेडिशनल आउटफिट पहने जाते हैं। ऐसे में आप भी इन अभिनेत्री से प्रेरित यह लुक जरुर ट्राई करें। कृति सैनॉन, माधुरी दीक्षित, शारवरी वाघ तमाम एक्ट्रेस का एथनिक ड्रैस-अप के बारे में आपको बताएंगे। आप भी दिवाली के लिए इस तरह की आउटफिट मार्केट या फिर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

कृति सैनॉन का मेजिकल ब्लैक लुक

अगर आप दिवाली पर ब्लैक आउटफिट पहनना चाहते हैं, जो कि एकदम सिंपल और एलिगेंट लुक दें, तो आप इस लुक को जरुर ट्राई करें। एक्ट्रेस ने ब्लैक बनारसी शॉर्ट कुर्ती और ट्राउजर पहना हुआ। यह एकदम चार्मिंग लुक देगा।

स्टाइल टिप- ओपन हेयर्स का लुक बेहद कमाल का लगेगा। एकदम मिनिमल मेकअप लुक रखे हैं और लाइट इयररिंग्स को पहनें।

शारवरी वाघ

दिवाली पर रॉयल एंड सिंपल लुक चाहते हैं, तो आप शारवरी का यह लहंगा लुक जरुर ट्राई करें। सॉफ्ट पिंक जरी वर्क वाला लहंगा बेहद ही कमाल का लग रहा है और इसका दुपट्टा मिंट ग्रीन का काफी प्यारा लग रहा है। इसको आउटफिट को आप दिवाली पर जरुर पहनें। इस तरह लहंगा आपको ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन मिल जाएगा।

स्टाइल टिप- सॉफ्ट कर्ल्स हेयर कर लें। इसके साथ ही आप हैवी चांदबाली इयररिंग्स पहन सकते हैं। मेकअप को आप मिनिमल रखें।

माधुरी दीक्षित

अगर आप इंडो-वेस्टर्न लुक चाहते हैं, तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का यह लुक जरुर ट्राई करें। आप चाहे, तो धोती-स्टाइल जंप सूट वियर कर सकते हैं। इसके अलावा आप धोती स्कर्ट के साथ ही फैंसी शर्ट या टॉप वियर कर सकते हैं।

स्टाइल टिप- लुक को पूरा करने के लिए आप मेसी बन बना सकते हैं। लाइट मेकअप लुक और ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाएं। गोल्डन इयररिंग्स वियर करें।

राशा थदानी

दिवाली के मौके पर एथनिक लुक को खास बनाना चाहते हैं, तो आप राशा थदानी का यह शरारा सूट वाला लुक जरुर ट्राई करें। इस तरह के शरारा सूट आपको बाजार या फिर ऑनलाइन मिल जाएंगे। कोरल पिंक ऊपर से जरी का वर्क शरारा में किया गया है। राशा इस आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही है। दिवाली पार्टी से लेकर वेडिंग फंक्शन के लिए यह बेहद खास है।

स्टाइल टिप- एथनिक लुक को खास बनाने के लिए आप साइड ब्रेड चोटी बना सकते हैं। कानों में लाइटवेट झुमका पहन सकती हैं। मेकअप को मिनिमल रखें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़