Ganesh Chaturthi Special: बिना दूध और मावा के 10 मिनट में बनाएं Rasmalai Modak, जाने Easy Recipe

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पारंपरिक मोदक के बजाय रसमलाई मोदक एक आधुनिक और स्वादिष्ट विकल्प बनकर उभरा है। डिजिटल क्रिएटर हर्षिता शर्मा ने पनीर, केसर और मिल्क पाउडर का उपयोग करके बिना मावा और अतिरिक्त दूध के 10 मिनट में बनने वाली त्वरित रेसिपी साझा की है। यह त्वरित भोग रेसिपी कम समय में बप्पा के लिए एक सुंदर, जालीदार और शाही स्वाद वाला प्रसाद तैयार करने का विश्लेषणात्मक तरीका प्रदान करती है।
गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। साधक इस वर्ष अपने घर पर विघ्नहर्ता गणेश जी को लेकर आएंगे। भगवान गणेश को सबसे प्रिय मोदक है, त्योहार के सीजन में इनकी काफी डिमांड रहती हैं। अब आप मार्केट के मोदक छोड़कर घर पर ही अच्छे तरीके से मोदक की डिश बना सकती हैं।
यदि आप इस बार पारंपरिक मोदक से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह टेस्टी और झटपट बनने वाली मिठाई को जरुर बनाएं। इस बार 'रसमलाई मोदक' आप जरुर बनाएं। सोशल मीडिया पर डिजिटल क्रिएटर हर्षिता शर्मा ने इसकी आसान रेसिपी बताई है, आइए आपको बताते हैं इस रेसिपी को कैसे बनाएं।
पनीर और केसर का स्मूथ पेस्ट तैयार करें
इसके लिए पहले करीब 200 ग्राम ताजा पनीर लें और इसे मिक्सी जार में हाथों से मैश करके या छोटे टुकड़ों में तोड़कर डाल दें। अब आप एक छोटी कटोरी में 2-3 चम्मच गरम दूध में केसर के धागे भिगोकर रख दें। जिससे इसका रंग पीला हो जाएगा। फिर इस केसर वाले दूध को मिक्सी जार में पनीर के साथ डाल दें और ब्लेंड करके एक स्मूथ, सॉफ्ट और क्रीमी पेस्ट बना सकते हैं।
पैन में मिश्रण को पकाएं
इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन को गैस पर धीमी आंच पर रख दें और फिर इसमें 1 छोटा चम्मच देसी घी डालें। घी के हल्का गरम होते ही मिक्सी में पिसा हुआ पनीर और केसर का पेस्ट पैन में डाल दें। अब इसमें आधा कप मिल्क पाउडर और अपनी पसंद के अनुसार 3-4 चम्मच पिसी हुई चीनी मिलाएं। फिर इन सभी चीजों को स्पैटुआ की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।
इलायची पाउडर और परफेक्ट कंसिस्टेंसी
अब मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जिससे चीनी अच्छे से घुल जाए और तली में लगे नहीं। जैसे ही चीनी और मिल्क पाउडर घुल जाएंगे, वैसे ही मिश्रण थोड़ा-सा लिक्विड हो जाएगा। फिर इसमें छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं। इसको आप 3-4 मिनट और पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा होकर बिल्कुल डो की तरह पैन का किनारा न छोड़ने लगे। अब गैस बंद करें और मिश्रण को एक बाउल में निकालकर हल्का ठंडा होने दें।
ड्राय फ्रूट्स और रोज पेटल्स की मिक्सिंग
मिश्रण ठंडा होने के बाद, इसमें आप कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और सूखी गुलाब की पत्तियां डाल सकते हैं। ये चीजें मोदक को असली रसमलाई का स्वाद और बेहतरीन टेक्सचर देती है। इसके बाद अपने हाथों की मदद से पूरे मिश्रण को एक बार अच्छे से गूंधकर एकसमान कर लें।
मोदक मोल्ड से खूबसूरत शेप दें
मोदक बनाने के लिए आपको एक सांचा लेना है। मोल्ड पर थोड़ा-सा घी लगा लगे हैं, फिर तैयार किए गए रसमलाई मिश्रण को मोल्ड के अंदर दोनों तरफ अच्छे से दबाकर भरें और मोल्ड को बंद कर दें। वहीं, नीचे से भी मिश्रण को अच्छे से दबा दें। फिर काफी आसानी से मोल्ड को खोलें। आपका एकदम परफेक्ट, सुंदर और जालीदार रसमलाई मोदक तैयार है।
चांदी के वर्क से गार्निशिंग और सर्विंग
आप सभी मोदक को एक सुंदर सर्विंग प्लेट या केले के पत्ते पर सजाएं। मोदक को एकदम हलवाई जैसा शाही लुक देने के लिए ऊपर से थोड़ा-सा चांदी का वर्क लगाएं। बिना मावा और बिना दूध के झटपट तरीके से सॉफ्ट रसमलाई मोदक तैयार हैं। इन्हें आप बप्पा को भोग में अर्पित कर सकते हैं।














