Ram Navami पर प्रभु राम को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, जानें ये Easy Recipe और पाएं आशीर्वाद

Ram Navami 2026
AI Image

राम नवमी 2026 के अवसर पर भगवान राम को अर्पित करने के लिए 5 स्वादिष्ट भोग की आसान रेसिपी जानें, जिसमें व्रत के लिए फलाहारी प्रसाद और बिना व्रत वालों के लिए पारंपरिक व्यंजन शामिल हैं। इस लेख में पंजीरी, साबूदाना खीर और नारियल लड्डू जैसे प्रसाद बनाने की सरल विधि बताई गई है।

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 26 मार्च को प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु श्री राम का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। इसके साथ ही उन्हें भोग अर्पित करें। भगवान राम को कई प्रकार के सात्विक व्यंजन का सेवन किया जाता है। इस बार राम नवमी पर आप भी भगवान श्री राम को ये स्वादिष्ट भोग अर्पित करें। यदि आप व्रत रखती है, तो आप भोग के लिए यह स्वादिष्ट प्रसाद बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको फलाहर और बिना फलाहार वाले दोनों ऑप्शन दे रहे हैं। आइए आपको बताते ह क्या बना सकते हैं भोग के लिए-

पंजीरी

पंजीरी एक साधारण और जल्दी बनने वाला भोग है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इसके लिए आपको घी में गेहूं के आटे को हल्का रंग चेंज होने तक भून लें। अब इसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं। इसके साथ ही गरी का बुरादा, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची का पाउडर ऐड करें। प्रसाद के लिए ये सबसे अच्छा मानी जाती है।

साबूदाना खीर

राम नवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के लिए भोग में बनाए साबूदाने की खीर। जिन लोगों ने व्रत रखा है वो लोग इसका सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए मीडियम साइज के साबूदाने को दो घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसे दूध में पका लें। पूरी तरह से यह गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और घी में रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। यदि आप थोड़ा रिच फ्लेवर देना चाहती हैं तो खोया भी डाल सकती हैं।

पंचामृत

पूजा-पाठ हो या फिर व्रत में पंचामृत जरुर बनाया जाता है। हिंदू धर्म में पंचामृत जरुर बनाया जाता है। इसको बनाने के लिए आपको दूध, दही, घी, शहद, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और तुलसी के पत्तों को एक बड़े बर्तन मिला लें। इसको आप प्रभु राम को भोग लगा सकते हैं और व्रत में खाया जा सकता है।

नारियल लड्डू

नारियल से बने लड्डू भी प्रसाद के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले नारियल का बुरादा को थोड़े से घी में भून लें। इसको अब दूध में तब तक पकाएं जब तक ये बाइंड न होने लगे। अब इसमें कंडेस्ड मिल्क या चीनी मिलाएं। अब इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

सूजी की खीर

भोग के लिए आप सूजी की खीर बना सकते हैं। इसको बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले सूजी को घी में हल्का भून लें। अब इसमें दूध डालकर पका लें। इसके बाद चीनी और इलायची डालें। ये खीर जल्दी बनती है और सभी को पसंद भी काफी आएगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़