National Mango Day 2026: Global Market में भारतीय आम का जलवा, जानिए क्यों खास है 22 July का यह दिन

हर साल 22 जुलाई को नेशनल मैंगो डे मनाया जाता है। यह दिन आम की विभिन्न किस्मों, इसके स्वाद, सांस्कृतिक महत्व और इससे बनने वाले व्यंजनों को उत्सव मनाने का अवसर है।
राष्ट्रीय आम दिवस
बता दें कि 22 जुलाई को राष्ट्रीय आम दिवस मनाया जाता है। यह दिन आम के स्वाद, इसकी विविध किस्मों और इससे जुड़ी परंपराओं को मनाने का मौका है। कई लोग इस दिन आम से बनी अपनी पसंदीदा रेसिपी का लुत्फ उठाते हैं।
क्यों मनाया जाता है यह दिन
इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य आम के प्रति लोगों के प्रेम और इसके सांस्कृतिक और महत्व का जश्न मनाना है। आम दुनिया के लोकप्रिय फलों में से एक है। यह भारत सहित कई देशों की खाद्य संस्कृति का हिस्सा है। आम से आप आइस्क्रीम, शेक, जूस, चटनी, अचार और कई मिठाइयां आदि बना सकती हैं। यह दिन आम की विविधता और इससे जुड़े स्वाद का उत्सव मनाने का दिन है।
भारत में आम का महत्व
बता दें कि भारत दुनिया के सबसे बड़े आम उत्पादकों वाले देश में से एक है। भारत में सैंकड़ों किस्मों के आम उगाए जाते हैं। जिनमें लगंड़ा, दशहरी, चौसा, केसर, अल्फांसो, तोतापुरी और हिमसागर जैसी किस्में काफी लोकप्रिय हैं। आम का भारतीय संस्कृति, साहित्य और पारंपरिक व्यंजनों में विशेष स्थान रहा है।
अन्य न्यूज़














