GST Day 2026: 'एक राष्ट्र, एक कर' के 9 साल पूरे, जानिए कितना बदला India का Tax System

GST Day 2026
Instagram

हर साल 01 जुलाई को जीएसटी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण तिथि है। 01 जुलाई 2026 को जीएसटी लागू होने के 9 वर्ष पूरे हो गए हैं।

हर साल 01 जुलाई को जीएसटी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण तिथि है। यह एक ऐतिहासिक कर प्रणाली है, जिसके तहत कई अप्रत्यक्ष करों को मिलाकर वस्तु एवं सेवा कर लागी किया जाता है। जीएसटी विश्व के सबसे बड़े नीतिगत परिवर्तनों में से एक बन गया है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और थीम आदि के बारे में...

इतिहास

सबसे पहले साल 2000 में जीएसटी का प्रस्ताव रखा गया था। साल 2000 में तत्कालीन वाजपेयी सरकार द्वारा इसकी अवधारणा प्रस्तुत की गई थी। जिसने जीएसटी का मॉडल तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया था। हालांकि कर सुधार का प्रोसेस वर्षों तक चला और सरकार कई प्रयासों से गुजरी। फिर साल 2016 में जीएसटी के लिए संविधान संशोधन विधेयक पारित हुआ। वहीं 01 जुलाई 2017 को भारत सरकार ने जीएसटी लागू किया।

इस सुधार से राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा एकत्र किए जाने वाले कई अप्रत्यक्ष करों को प्रतिस्थापित किया। वहीं करों को सरल बनाने और एक एकीकृत राष्ट्रीय बाजार को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक कर प्रणाली को एकीकृत करने की कोशिश की।

थीम

भारत में 01 जुलाई 2026 को जीएसटी लागू होने के 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा मुख्य रूप से 'एक राष्ट्र, एक कर' की अवधारणा पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस साल की थीम 'कर व्यवस्था, सशक्त भारत' रखी गई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़