Train Travel Alert! LPG की किल्लत से पैंट्री कार पर संकट, सफर में अब ऐसे करें Food का इंतजाम

ईरान-इजरायल युद्ध से उपजी एलपीजी की किल्लत का असर भारतीय रेलवे पर पड़ सकता है, जिससे ट्रेनों की पैंट्री कार में भोजन सेवा बाधित होने की आशंका है। रेलवे इस संकट से निपटने के लिए वेंडर्स को माइक्रोवेव जैसे विकल्पों का उपयोग करने की सलाह दे रहा है।
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण इस समय भारत में समेत कई देशों में गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। LPG सिलेंडर की किल्लत के चलते लोग ज्यादा परेशान हो गए है कि अब उन्हें ब्लैक में भी गैस नहीं मिल रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लोग ज्यादा पैसे देकर भी गैस खरीदने के लिए तैयार है, फिर भी कोई देने को तैयार नहीं है। एक ओर सरकार का कहना है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन दूसरी ओर आम जनता गैस की समस्या से जूझती दिखाई दे रही है। स्थिति ऐसी बनती जा रही है कि इसका असर अब रेल यात्रियों पर भी पड़ सकता है और ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को खाने-पीने की सुविधा मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे में खाने की सुविधा बंद हो जाएगी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे ने फिलहाल अस्थाई रुप से ट्रेनों के कैंटीन में बनने वाले खाने को बेचने पर रोकने का विचार कर रहा है। हालांकि जिन यात्रियों ने ट्रेन में यात्रा के दौरान पहले से ही भोजन की प्री-बुकिंग कर रखी है, उन्हें उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। लेकिन, भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा सकेगा। फिलहाल इस व्यवस्था को लागू करने पर विचार किया जा रहा है।
भारतीय रेलवे ने उन वेंडर्स को आग्रह किया है कि जो खाना बनाने के लिए माइक्रोवेव और इंडक्शन जैसी चीजों का इस्तेमाल करें। एलपीजी के स्थान पर दूसरे ऑप्शन का यूज करें, तो इसे बंद नहीं करना पड़ेगा। लाइसेंसधारी वेंडर्स को इस तरह खाना पकाने के लिए कहा जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे के पैंट्री कार में यात्रियों के लिए ज्यादातर खाना गर्म किया जाता है। लेकिन LPG बेस की सप्लाई बाधित होती है, तो भोजन को बनाने में दिक्कत हो सकती है।
ट्रेन में खाना नहीं मिले तो क्या करें?
लोकेशन से पहले ही ऑनलाइन फूड ऑर्डर करें
ट्रेन यात्रा के दौरान ऑनलाइन फूड ऑर्डर की सुविधा भी उपलब्ध होती है। इसके जरिए आप अपने आने वाले स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही खाने का ऑर्डर बुक कर सकती हैं। इसके लिए विभिन्न ऑनलाइन फूड ऐप्स का उपयोग किया जा सकता है।
स्टेशन पर मिलने वाला पैक्ड फूड लें
अगर पहले से यह जानकारी मिल जाए कि ट्रेन में भोजन मिलना मुश्किल हो सकता है, तो बेहतर होगा कि आप स्टेशन से ही खाने-पीने की चीजें खरीद लें। स्टेशन पर आमतौर पर कई तरह के फूड ऑप्शन उपलब्ध होते हैं। साथ ही यात्रा के लिए अपने बैग में ऐसे खाद्य पदार्थ जरूर रखें जो जल्दी खराब न हों, ताकि सफर के दौरान जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके।
यात्रा से पहले कुछ ड्राई फूड साथ रखें
सफर पर निकलने से पहले अपने साथ ड्राई फूड रखना एक अच्छा विकल्प माना जाता है। ऐसे खाद्य पदार्थ जल्दी खराब नहीं होते, इसलिए लंबी यात्रा में ये काफी काम आते हैं। बेहतर होगा कि खाने-पीने की चीजों के लिए अलग से एक छोटा बैग रखें, ताकि आपको साफ-साफ पता रहे कि आपके पास खाने के लिए क्या-क्या सामान मौजूद है।
अन्य न्यूज़















