Karwa Chauth पर पार्टनर संग करें चांद का दीदार, ये 4 Hill Stations हैं सबसे खास

Karwa chauth in hillsation
AI Image

करवा चौथ के पर्व को यादगार बनाने के लिए कपल्स शांत पहाड़ी वादियों का रुख कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के डलहौजी और कसौली तथा उत्तराखंड के रानीखेत और मुक्तेश्वर इसके लिए बेहतरीन हिल स्टेशंस हैं। यहां के खूबसूरत नजारे और सुहावना मौसम इस त्योहार को और भी रोमांटिक बना देंगे।

करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला काफी इंतजार करती है। पति-पत्नि के अटूट प्रेम और विश्वास का यह पर्व बस कुछ दिन में आने वाला है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम के समय छलनी से चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं।

यदि आप इस बार करवा चौथ अपने पार्टनर के साथ किसी पर्यटक स्थल पर बनाना चाहती हैं, जिससे आपका त्योहार यादगार बन जाएं, तो इस लेख में हम आपको शांत पहाड़ी वादियों के बारे में बताएंगे।

करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए 4 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशंस

ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हर किसी को काफी पसंद है। बादलों के बीच से झांकता हुआ चांद और सुहावनी ठंडक आपके करवा चौथ को और भी रोमांटिक बना देगी। आइए आपको इन 4 जगहों के बारे में बताते हैं-

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है डलहौजी। प्राकृतिक खूबसूरती को लेकर यह काफी मशहूर है। यहां के व्यू पॉइंट्स, खूबसूरत देवदार के पेड़ और खुला आसमान, सभी का नजारा देखने लायक होता है। अगर आप करवा चौथ की रात चांद देखने के लिए यह जगह सबसे प्यारी और शांत है। अपने पार्टनर के साथ आप होटल या रिसॉर्ट में रुक सकते हैं।

कसौली, हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-NCR से काफी नजदीक है कसौली। यह काफी सुंदर हिल स्टेशन है। यहां के सनसेट पॉइंट और मंकी पॉइट देखने के बाद आपका यहां बार-बार जाने का मन करेगा। पति-पत्नि के क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए कसौली एक परफेक्ट ऑप्शन है। पहाड़ों पर चांद का दीदर करना बेहद ही प्यारा पल होता है।

रानीखेत, उत्तराखंड

उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है रानीखेत। चाहे आप रानीखेत जा सकते हैं। यहां पर आपको भीड़-भीड़ के कम देखने को मिलेगी और आपका मन भी शांत रहने वाला है। यहां पर आप करवा चौथ सेलिब्रेट कर सकती हैं। रानीखेत में बर्फ से ढकी विशाल चोटियों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। आप रानीखेत में बेहतरीन होटल या स्टेकेशन बुक कर सकते हैं।

मुक्तेश्वर, उत्तराखंड

मुक्तेश्वर स्वर्ग से कम नहीं है। देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से घिरी पहाड़ियों के कारण यह जगह कपल्स का पसंदीदा हनीमून और वेकेशन स्पॉट मानी जाती है। इस दौरान यहां पर मौसम काफी सुहावना होता है। यहां पर आप माउंटेन-व्यू रिसॉर्ट को बुक करके उसकी बालकनी में खड़े होकर करवा चौथ का पर्व मना सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़