CWG Boxing: साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, Caitlyn Fryers को हराकर मुक्केबाजी में पक्का किया भारत का 5वां Medal

Sakshi Chaudhary
Instagram

साक्षी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों के 51 किलोवर्ग में उत्तरी आयरलैंड की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिससे भारत का पांचवां पदक सुनिश्चित हो गया। उनकी तकनीकी दक्षता और रिंग में रणनीतिक नियंत्रण ने प्रतिद्वंद्वी के आक्रामक हमलों को विफल कर दिया। राष्ट्रमंडल खेल मुक्केबाजी साक्षी चौधरी भारतीय पदक विजेता।

 साक्षी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत का पांचवां पदक पक्का कर लिया जब वह 51 किलोवर्ग में उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। 26 वर्ष की साक्षी ने उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को 5 . 0 से हराया। लवलीना बोरगोहेन (75 किलो), प्रिया घंघास (60 किलो) , प्रीति पवार (54 किलो) और जादूमणि सिंह (पुरूष 55 किलो) के बाद वह इन खेलों में पदक पक्का करने वाली पांचवीं भारतीय मुक्केबाज बन गई।

अपने कद का पूरा इस्तेमाल करते हुए साक्षी ने फ्रायर्स को जवाबी हमलों का मौका ही नहीं दिया। उन्होंने जीत के बाद कहा ,‘‘मैं लंबी रेंज से मुक्के लगा रही थी जो मेरी ताकत है।’’ आयरिश मुक्केबाज ने लगातार आक्रामक तेवर अपनाकर और धड़ाधड़ पंच मारकर साक्षी को परेशान करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने संयम बनाए रखा।

उन्होंने ज्यादातर हमलों से बचते हुए बेहतर और असरदार संयोजन के साथ जवाबी हमला किया। फ्रायर्स के लगातार दबाव के बावजूद साक्षी ने शानदार फुटवर्क और रिंग स्किल का इस्तेमाल करते हुए दूरी को बखूबी नियंत्रित किया, शुरू से आखिर तक मुकाबले की रफ्तार अपने हिसाब से तय की और आसानी से जीत हासिल की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़