Kylian Mbappe के दो गोल से Real Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया

स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के क्लासिको मुकाबले में रियाल मैड्रिड ने शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना को 2-1 से शिकस्त दी। मैच में एमबाप्पे ने 41वें और 87वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस हार के साथ ही बार्सिलोना का शुरुआती 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने का सपना भी टूट गया।
काइलियन एमबाप्पे के दो गोल की मदद से रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा के क्लासिको मैच में शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना को 2-1 से हराकर खिताब की दौड़ में वापसी की। एमबाप्पे ने 41वें और 87वें मिनट में गोल किए। बार्सिलोना की तरफ से एकमात्र गोल राफिन्हा ने 61वें मिनट में किया जबकि युवा स्ट्राइकर लामिन यामल अंतिम क्षणों में गोल करने से चूक गए।
इसे भी पढ़ें: Spain के Barcelona के पास ढलान में गिरी बस, 83 यात्री घायल
इस पराजय से बार्सिलोना का ला लिगा के शुरुआती 10 मैच जीतने वाली पहली टीम बनने का सपना टूट गया। उसने 1968-69 में रियाल मैड्रिड के नौ मैचों में नौ जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। मैड्रिड तीसरे स्थान पर बना हुआ है, लेकिन अब वह बार्सिलोना से सिर्फ तीन अंक पीछे है।
एटलेटिको मैड्रिड दूसरे स्थान पर है और बार्सिलोना से दो अंक पीछे है। इससे पहले बैलोन डीओर के दावेदार हैरी केन गोल करने में नाकाम रहे, लेकिन बायर्न म्यूनिख ने फ्रीबर्ग को 3-1 से हराकर बुंडेसलीगा में पहला स्थान हासिल कर लिया। इंग्लैंड की प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
इसे भी पढ़ें: Florida University Shooting: होमकमिंग जश्न के दौरान गोलीबारी, कई लोग घायल; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
उसे बोर्नमाउथ से घरेलू मैदान पर 3-0 की हार का सामना करना पड़ा। इटली में मौजूदा चैंपियन इंटर मिलान ने उडिनीस को 2-0 से हराकर सीरी ए में बढ़त हासिल कर ली।
अन्य न्यूज़














