वनडे विश्व कप 2021 में भाग लेगी भारतीय बधिर क्रिकेट टीम

Indian deaf cricket team

वनडे विश्व कप 2021 में भारतीय बधिर क्रिकेट टीम भाग लेगी।भारतीय टीम को बधिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (डीआईसीसी), दक्षिण अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया है। विज्ञप्ति के अनुसार डीआईसीसी ने भारतीय टीम के टी20 और वनडे में पूर्व के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए यह न्यौता दिया है।

नयी दिल्ली। भारतीय बधिर क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात में 19 से 29 अक्टूबर 2021 तक होने वाले डीआईसीसी क्रिकेट वनडे विश्व कप में भाग लेगी। भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) के तहत आने वाली भारतीय टीम को बधिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (डीआईसीसी), दक्षिण अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया है। विज्ञप्ति के अनुसार डीआईसीसी ने भारतीय टीम के टी20 और वनडे में पूर्व के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए यह न्यौता दिया है।

इसे भी पढ़ें: एशिया कप टी20 टूर्नामेंट पर फैसला टला, गांगुली और शाह ने ACC बैठक में हिस्सा लिया

आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, ‘‘हम इस आमंत्रण से बेहद खुश हैं और खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमारी टीम पूर्व में आयोजित टूर्नामेंटों में अपनी क्षमता को साबित कर चुकी है। विश्व कप 2021 में खेलने का निमंत्रण हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़