राष्ट्रमंडल खेल: भारत ने लॉन बॉल्स के पुरुष पेयर्स मुकाबले में कुक आइलैंड्स को हराया

Prabhasakshi Image

ग्लास्गो में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की पुरुष लॉन बॉल्स जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में कुक आइलैंड्स को हरा दिया है। नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की भारतीय जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की। निर्णायक टाईब्रेकर में धैर्य बनाए रखते हुए भारतीय जोड़ी ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

ग्लास्गो, 28 जुलाई भारत की पुरुष लॉन बॉल्स जोड़ी ने मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के सेक्शन बी के पुरुष पेयर्स वर्ग के पहले दौर के दूसरे मुकाबले में कुक आइलैंड्स को रोमांचक टाईब्रेकर में हराया। भारतीय जोड़ी के लीड नवनीत सिंह और स्किप दिनेश कुमार ने धीमी शुरुआत की और शुरुआती बढ़त लेने के बावजूद पहला सेट 2-5 से गंवा दिया। पोइला एपीई और जेसन लिंडसे की कुक आइलैंड्स की जोड़ी ने धीरे-धीरे मुकाबले पर नियंत्रण बना लिया और अहम मौकों पर अच्छा खेल दिखाते हुए पहला सेट अपने नाम कर लिया।

हारकर बाहर होने के खतरे के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की। कड़े मुकाबले में नवनीत और दिनेश ने अधिकतर समय मामूली बढ़त बनाए रखी और दबाव के क्षणों में संयम दिखाते हुए दूसरा सेट 6-5 से जीत लिया जिससे मुकाबला टाईब्रेकर तक पहुंच गया। निर्णायक टाईब्रेकर में भारतीय जोड़ी ने अपना धैर्य बनाए रखा और 1-0 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़