लॉकडाउन के बाद पिच पर लौटेगा क्रिकेट, टेस्ट श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड रवाना

वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
इस दौरान खिलाड़ियों को सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। तीनों टेस्ट मैच 21 दिन के अंदर खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे। पहला टेस्ट आठ जुलाई से साउथम्पटन में खेला जाएगा। दूसरा (16 से 20 जुलाई) और तीसरा (24 से 28 जुलाई) टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे। इन स्थलों का चयन इसलिए किया गया है कि क्योंकि इनमें स्टेडियम के अंदर या उसके पास में होटल है और इनमें जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है। वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।West Indies depart the Caribbean for Sandals Tour of England. #ENGvWI #MenInMaroon
— Windies Cricket (@windiescricket) June 8, 2020
Read more⬇️https://t.co/ycf4XHBeZC pic.twitter.com/aQkMNLice9
इसे भी पढ़ें: कप्तानी के लिए बेहतर होंगे जोस बटलर, स्टोक्स को अतिरिक्त बोझ देने की जरूरत नहीं: पीटरसन
कप्तान जैसन होल्डर ने कहा, ‘‘हम श्रृंखला के लिये इंग्लैंड जा रहे हैं और यह खेलों विशेषकर क्रिकेट के लिये यह बहुत बड़ा कदम है।’’ वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम : जैसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रुमा बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, केमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच। रिजर्व खिलाड़ी : सुनील अंबरीस, जोशुआ डासिल्वा, शैनन गेब्रियल, कीन हार्डिंग, काइल मेयर, प्रेस्टन मैकस्वीन, मार्क्विनो मिंडले, शाइनी मोसले, एंडरसन फिलिप, ओशेन थॉमस और जोमेल वार्रिकान।
अन्य न्यूज़















