World Cup इतिहास में शर्मनाक Record! मिस्र के Mohamed Hany ने खुद ही की टीम के खिलाफ किये दो गोल

Mohamed Hany
Instagram @mohany30

मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी ने विश्व कप में एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया, वह एक ही टूर्नामेंट में दो आत्मघाती गोल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में उनका दूसरा आत्मघाती गोल दर्ज हुआ, इससे पहले उन्होंने बेल्जियम के खिलाफ भी अपनी ही टीम के विरुद्ध गोल किया था।

मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी एक ही टूर्नामेंट में दो आत्मघाती गोल करने वाले विश्व कप के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए। आस्ट्रेलिया के मिडफील्डर एडेन ओ नील की 55वें मिनट में लगाई गई फ्रीकिक पर गेंद हानी के सिर से टकराकर मिस्र के गोल के भीतर ही चली गई।

इससे पहले आस्ट्रेलियाई मिडफील्डर कोनोर मेटकाफे से टकराने के कारण हानी को चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी थी। बेल्जियम के खिलाफ ग्रुप चरण में 1 . 1 से ड्रॉ रहे मैच में भी उन्होंने आत्मघाती गोल किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़