केंद्रीय कर्मियों के DA में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी, Yogi Adityanath ने जताया आभार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी वृद्धि के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे कर्मचारियों के लिए दीपावली का उपहार बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के अनुसार इस फैसले से लाखों कर्मियों और पेंशनभोगियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए ‘‘दीपावली का उपहार’’ बताया। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि को मंजूरी दी है। यह निर्णय अत्यंत सराहनीय है।” उन्होंने कहा कि एक जुलाई 2026 से प्रभावी यह वृद्धि 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनभोगियों के आर्थिक हितों की रक्षा करने तथा उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “दीपावली से पहले कर्मचारियों को यह उपहार देने के लिए आपका हार्दिक आभार, प्रधानमंत्री जी।”

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़