West Bengal में सियासी बवाल, Mamata Banerjee के इस्तीफे से इनकार पर BJP का हमला- मानसिक स्थिति ठीक नहीं

Tathagata Roy
ANI
अंकित सिंह । May 5 2026 5:36PM

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है, जिसमें नेता तथागत रॉय ने उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया है। भाजपा ने इसे जनादेश का अपमान और संवैधानिक पतन बताया, जबकि ममता ने इसे नैतिक जीत करार देते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार करने के बयान पर मेघालय और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता तथागत रॉय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं देखा या सुना है कि कोई चुनाव हारने के बाद भी इस्तीफा देने से इनकार कर दे। क्या उन्हें यह समझ नहीं आता कि विधानसभा का कार्यकाल 8 तारीख को समाप्त हो जाएगा? उसके बाद वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी। मुझे नहीं लगता कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक है।

इसे भी पढ़ें: Assam में Congress की करारी हार, Gaurav Gogoi बोले- 'कप्तान होने के नाते मैं लेता हूं जिम्मेदारी'

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक्स पर लिखा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने चुनाव हारने के बावजूद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। सत्ता से चिपके रहकर ममता बनर्जी न सिर्फ अराजकतावादी रवैया अपना रही हैं, बल्कि मतदाताओं की भावनाओं और जनादेश की पवित्रता का खुलेआम अपमान कर रही हैं। यह संविधान का पूर्णतः पतन है! इससे पहले पश्चिम बंगाल चुनाव की हार को अस्वीकार करते हुए ममता बनर्जी ने अपने इस्तीफे पर बड़ा खुलासा किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि नैतिक तौर पर हम जीते हैं, मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं। 

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी का कहना है कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी है और कहती हैं, हम वापसी करेंगे, हम लड़ाई लड़ेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, कार्यवाहक मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय बलों पर चुनाव कराने की आड़ में अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने 2004 के बाद से इस तरह के अत्याचार नहीं देखे हैं। यह भयावह है। पश्चिम बंगाल की कार्यवाहक मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को भवानीपुर स्थित मतगणना केंद्र में अपने साथ हुई बदसलूकी और शारीरिक मारपीट के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि उन्हें पेट और पीठ पर लात मारी गई।

इसे भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर 'आर-पार' के मूड में Congress, Alka Lamba ने छेड़ा 'हक' का Nationwide Campaign

ममता ने आगे कहा कि उनकी पार्टी की लड़ाई सिर्फ भाजपा से नहीं बल्कि भारतीय चुनाव आयोग से भी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई करेगी, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। ममता ने कहा कि हम कार्रवाई कर रहे हैं, हम पलटवार करेंगे। लेकिन रणनीति गोपनीय है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़