Surat Fish Market का नाम PM Modi पर रखने से विवाद, SMC ने दी सफाई

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

गुजरात के सूरत में नानपुरा इलाके के लक्कडकोट में बने नए मछली बाजार के मुख्य द्वार पर प्रधानमंत्री का नाम लिखे जाने पर स्थानीय व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। व्यापारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं, इसलिए उनका नाम किसी मछली बाजार से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। वहीं सूरत नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि परिसर के नामकरण की आधिकारिक प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

गुजरात के सूरत में हाल ही में बनी मछली बाजार का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखे जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। व्यापारियों का एक वर्ग इस कदम का विरोध कर रहा है, जबकि स्थानीय नगर निकाय ने स्पष्ट किया है कि परिसर के नामकरण की आधिकारिक प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। गुजरात के शहर में नानपुरा इलाके के लक्कडकोट में सूरत नगर निगम (एसएमसी) द्वारा बनाए गए मछली बाजार के प्रवेश द्वार पर श्री नरेन्द्र मोदी होलसेल फिश मार्केट लिखा एक बड़ा बोर्ड लगाया गया है और बोर्ड के एक कोने में प्रधानमंत्री की तस्वीर भी है।

इस कदम का व्यापारियों के एक वर्ग ने विरोध किया। एक मछली व्यापारी सुरेंद्र लश्करी ने नामकरण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शाकाहारी हैं और उनका नाम मछली बाजार से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। लश्करी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन में कभी समुद्री भोजन का सेवन नहीं किया है और वह पूरी तरह शाकाहारी हैं।

इसलिए यह बोर्ड नहीं लगाया जाना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़