Sir Ganga Ram Hospital के डॉक्टरों ने महिला के गले से निकाला 15x10 सेमी का Thyroid Tumor

सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सकों ने 43 वर्षीय महिला की सफल सर्जरी कर कैरोटिड धमनी और सीने के ऊपरी हिस्से तक फैले थायरॉइड के बड़े ट्यूमर को बाहर निकाला। यह गांठ करीब दस साल से बढ़ रही थी और हाल के महीनों में त्वचा फटने से खून रिसने लगा था। बायोप्सी जांच में पैपिलरी थायरॉइड कैंसर की पुष्टि के बाद ऑपरेशन का फैसला लिया गया।
नयी दिल्ली, पांच सितंबर दिल्ली के एक अस्पताल में 43 साल की एक महिला का सफल ऑपरेशन कर थायरॉइड का बहुत बड़ा ट्यूमर निकाला गया। यह ट्यूमर कैरोटिड धमनी के चारों ओर फैल गया था और सीने के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया था। कैरोटिड धमनी मस्तिष्क तक रक्त पहुंचाने वाली प्रमुख रक्त वाहिका है।
सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि 15 गुना 10 सेंटीमीटर आकार का यह ट्यूमर करीब एक दशक से धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इसका आकार तेजी से बढ़ गया। सूजन के ऊपर की त्वचा भी कई जगह से फट गई थी, जिससे खून रिसने लगा था। चिकित्सकों ने बताया कि ट्यूमर के बड़े आकार और तेजी से बढ़ने के कारण शुरुआत में इसके तेजी से फैलने वाले थायरॉइड कैंसर होने की आशंका जताई गई थी।
हालांकि, विस्तृत जांच और ‘बायोप्सी’ से पता चला कि यह पैपिलरी थायरॉइड कैंसर है, जिसका इलाज संभव है। चिकित्सकों के अनुसार इसके बाद मरीज की सर्जरी की गयी जो सफल रही।
अन्य न्यूज़













