Sultanpur कोर्ट जा रहे Rahul Gandhi के काफिले का एक्सीडेंट, Congress नेता पूरी तरह सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। अचानक ब्रेक लगने से पांच गाड़ियां और एक एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हुईं, हालांकि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार सुलतानपुर जाते समय हुए इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी सुरक्षित हैं। यह हादसा 91वें किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ, जहां पांच गाड़ियां और एक एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि जब राहुल गांधी सुलतानपुर आ रहे थे तब उनके काफिले में पीछे अमेठी से आ रही कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गई।
इसे भी पढ़ें: सुलतानपुर MP MLA Court में मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे Rahul Gandhi
एसपी ने बताया कि इस टक्कर में कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार यह घटना हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 91 पर हुई है। इस बीच उप्र कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, राहुल जी पूरी तरह सुरक्षित हैं। एक्सप्रेसवे से गुजरते समय उनके काफिले के पास एक मामूली टक्कर हुई थी। इसके पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ से सुलतानपुर जा रहे थे, तब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
इसे भी पढ़ें: 1 November की रैली पर BJP की आपत्तियों पर Rahul Gandhi का पलटवार, बोले- अगले 7 दिन भी ऐसे ही प्रचार करें
राहुल गांधी सुलतानपुर की एक अदालत में अपने खिलाफ मानहानि के एक मामले की सुनवाई के लिए जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी सुरक्षित हैं और यह घटना सुबह करीब 10.15 बजे हुई। काफिले के सबसे आगे चल रही एक निजी गाड़ी (जो किसी स्थानीय कांग्रेस नेता की थी) में अचानक ब्रेक लगा, जिसकी वजह से उसके पीछे चल रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। अधिकारी ने कहा कि यह कोई गंभीर घटना नहीं थी और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद काफिला सुलतानपुर की ओर बढ़ गया।
अन्य न्यूज़














