Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा अटैक: Trump के Control में हैं, संसद में बहस नहीं कर सकते

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे 'एपस्टीन और अडानी' की वजह से अमेरिकी नियंत्रण में हैं और समझौता कर चुके हैं, इसीलिए संसद में बहस से बच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी ने भारत के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलकर किसानों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।
आज लोकसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर टिप्पणी करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका का नाम न लेने के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। वडोदरा में आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संसद में बहस नहीं कर सकते क्योंकि वे समझौता कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: Bengal, Assam Elections में सभी दल लगा रहे पूरा जोर, मगर जमीन पर क्या हालात हैं
राहुल ने कहा कि सुना है... प्रधानमंत्री ने 25 मिनट का भाषण दिया है। लेकिन मेरी गारंटी है- वो पार्लियामेंट में डिबेट नहीं कर सकते, क्योंकि Compromised हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अभी 25 मिनट का भाषण दिया, लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। नरेंद्र मोदी 100% ट्रंप के कंट्रोल में हैं। ट्रंप के सामने नरेंद्र मोदी 'चूं' तक नहीं कर सकते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को 'कंट्रोल' कर रखा है। दो कारण हैं: पहला Epstein और दूसरा Adani। नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से कहा: आप जो हुक्म करेंगे, हम वही करेंगे। हम आपसे पूछे बिना किसी से तेल और नेचुरल गैस नहीं खरीदेंगे।
अपने हमला जारी रखते हुए राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ट्रेड डील कर भारत का कृषि सेक्टर अमेरिका के लिए खोल दिया। हमारे यहां छोटे खेत होते हैं, वहीं अमेरिका में हजारों एकड़ के बड़े खेत होते हैं। हमारे यहां लोग हाथ से काम करते हैं और वहां बड़ी मशीनों से काम होता है। अगर अमेरिका का माल भारत आने लगा तो हमारे किसान बर्बाद हो जाएंगे। हमें मिलकर संविधान की रक्षा करनी है। संविधान की रक्षा में ही हिंदुस्तान के आदिवासियों, गरीबों, मजदूरों की रक्षा है। अगर संविधान खत्म हो गया तो हमारे पास कुछ नहीं बचेगा।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और BJP का पूरा फाइनेंशियल स्ट्रक्चर अडानी है। नरेंद्र मोदी ने देशभर के पोर्ट, एयरपोर्ट, सीमेंट कंपनी, सोलर पॉवर, विंड पॉवर और सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर अडानी को सौंप दिया। अमेरिका में अडानी पर जो केस है, दरअसल वो नरेंद्र मोदी को धमकाने के लिए है। अमेरिका का नरेंद्र मोदी को सीधा मैसेज है कि ज्यादा ऊटपटांग हरकत की तो समझ लेना। ट्रंप ने साफ कहा है- मैं मोदी का करियर ख़त्म कर सकता हूं।
इसे भी पढ़ें: Kerala Elections 2026: 'विकास की निरंतरता बनाम पतन की राजनीति', CM Pinarayi Vijayan ने UDF-BJP पर साधा निशाना, LDF के लिए मांगा नया जनादेश
राहुल ने कहा कि हम चाहते हैं- हिंदुस्तान में जितनी जगह दूसरों को मिलती है, उतनी ही जगह आदिवासियों को मिले। आदिवासियों के बच्चे बेहतरीन कॉलेज और स्कूलों में पढ़ें। देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में आपके बच्चे काम करें। हम ऐसा भविष्य चाहते हैं। मेरे दिल में, मेरे परिवार और कांग्रेस पार्टी में आदिवासी भाई-बहनों के लिए बहुत सारा प्यार और मोहब्बत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आदिवासियों को 'वनवासी' इसलिए कहते हैं, क्योंकि भाजपा की सरकारें ही लगातार जंगलों को ख़त्म कर रही हैं। यानी- पहले भाजपा ने आदिवासियों को वनवासी कहना शुरू किया और फिर जंगल काटना शुरू कर दिया। भाजपा चाहती है कि आप लोग वनवासी रहो, अपना हक़ मत मांगों, अपने बच्चों के लिए शिक्षा मत लो। वे चाहते हैं- जब तक जंगल हैं, तब तक यहां रहो। फिर जैसे ही जंगल ख़त्म हो जाएं तो मजदूरी करो।
अन्य न्यूज़













