AAP को झटका, Kunwar Vijay Pratap Singh समेत तीन बागी विधायक BJP में शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं ने नई दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। शामिल होने से पहले पूर्व आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा सदस्यता से अपना इस्तीफा स्पीकर को भेजा।
नयी दिल्ली, दो नवंबर पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए पार्टी के तीन नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह और दो अन्य विधायक शामिल हैं। इससे पहले, निलंबित ‘आप’ विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की।
अमृतसर उत्तर सीट से विधायक सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को भेज दिया है। सिंह के साथ पंजाब के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा भी यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब विधानसभा से सिंह का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब ‘आप’ के दो अन्य विधायकों-समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और पटियाला जिले की सनौर सीट से हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
अन्य न्यूज़













