हर घर तिरंगा अभियान: अब तक 20 करोड़ से अधिक तिरंगे बांटे गए

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 13 2022 9:08AM
‘हर घर तिरंगा’ की घोषणा के बाद से 20 करोड़ से अधिक तिरंगे बांटे गये।संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि अभियान की घोषणा के बाद से देशवासियों को 20 करोड़ से अधिक तिरंगे उपलब्ध कराये गये हैं।
नयी दिल्ली। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की घोषणा के बाद से लोगों को 20 करोड़ से अधिक तिरंगे उपलब्ध कराये गये हैं।
इसे भी पढ़ें: RSS ने अपने सोशल मीडिया खातों की ‘प्रोफाइल’ बदलकर तिरंगा लगाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की थी। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि अभियान की घोषणा के बाद से देशवासियों को 20 करोड़ से अधिक तिरंगे उपलब्ध कराये गये हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़













