MV Ocean Winner के लापता 22 नाविकों की तलाश तेज, Odisha में राहत अभियान का दायरा बढ़ा

Mv Ocean
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

ओडिशा तट के पास पनामा का मालवाहक जहाज डूबने के बाद लापता हुए 22 नाविकों को ढूंढने के लिए बंगाल की खाड़ी में खोज अभियान और तेज कर दिया गया है। तटरक्षक बल के तीन पोत और नौसेना का एक विमान लगभग 150 कर्मियों के साथ समुद्र में लगातार खोजबीन कर रहे हैं। जहाज में सवार कुल 24 सदस्यों में से दो चीनी नागरिकों को पहले ही सुरक्षित बचा लिया गया था।

ओडिशा तट के पास 22 अगस्त को डूबे पनामा के झंडे वाले जहाज एमवी ओशन विनर के नाविकों की तलाश में जुटी एजेंसियों ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी में अपने खोज एवं बचाव अभियान का दायरा बढ़ा दिया, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद भारत में चीनी दूतावास ने ओडिशा सरकार से संपर्क किया है, क्योंकि चालक दल के ज्यादातर सदस्य उसी देश के थे।

तटरक्षक बल के तीन पोत, नौसेना का एक विमान और रक्षा बलों के दोनों शाखाओं के करीब 150 कर्मी समुद्र की सतह पर लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। एमवी ओशन विनर में चालक दल के 24 सदस्य सवार थे और यह 72,000 टन लौह अयस्क लेकर सिंगापुर के रास्ते चीन जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के दो चीनी सदस्यों को शनिवार को बचा लिया गया था।

वे जीवनरक्षक नौकाओं के सहारे समुद्र में तैर रहे थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़