शहरी नियोजन में शुरू से जुड़े Urban Transport, आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार: Manohar Lal

Manohar Lal
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भुवनेश्वर में आयोजित अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शहरों के विकास को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में मजबूत परिवहन प्रणाली केवल विकास का परिणाम नहीं बल्कि आर्थिक प्रगति का मुख्य आधार बन चुकी है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा कि शहरों की योजना बनाते समय शुरुआत से ही शहरी परिवहन को उसमें शामिल किया जाना चाहिए। मनोहर लाल ने परिवहन बुनियादी ढांचे को आर्थिक विकास का प्रमुख आधार बताया। यहां दो दिवसीय ‘अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026’ के सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा बिजली मंत्री ने कहा कि भारत की शहरी परिवहन प्रणालियों को एकीकरण, समावेशिता आदि पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘पहले बेहतर परिवहन को विकास का परिणाम माना जाता था, लेकिन आज यह विकास का आधार बन गया है।’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़