Alappuzha में पारिवारिक विवाद के बाद दामाद ने सास की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

केरल के अलप्पुझा स्थित एडक्कुन्नम में शनिवार तड़के एक व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी 45 वर्षीय सास जयकुमारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी जोजी जोसेफ बच्चे से मिलने आया था और पत्नी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। नूरनाडु पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

केरलम में अलप्पुझा के एडक्कुन्नम में शनिवार तड़के पारिवारिक विवाद के कारण हुई कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 45 वर्षीय सास की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतका की पहचान जयकुमारी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी जोजी जोसेफ तड़के करीब पांच बजे महिला के घर पहुंचा और कहा कि वह अपने बच्चे से मिलना चाहता है। पुलिस ने बताया कि जोसेफ और महिला के परिवार के बीच बहस शुरू हो गई। यह विवाद जोसेफ और उसकी पत्नी के बीच कथित मतभेदों को लेकर हुआ था।

कहासुनी के दौरान जोसेफ ने जयकुमारी पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद जोसेफ फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि उसके रिश्तेदारों तथा दोस्तों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। नूरनाडु पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़