MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

एजेंसी ने बताया कि 'प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' के तहत 'श्री आस्था फ़ाउंडेशन फ़ॉर एजुकेशन सोसाइटी' के ख़िलाफ़ चल रही जांच के सिलसिले में 23 जून को ये तलाशी ली गई थी। यह मामला राज्य पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग द्वारा जयनारायण चौकसे और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज FIR पर आधारित है।
एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने कहा है कि मध्य प्रदेश की एक एजुकेशनल सोसाइटी के फंड के कथित गलत इस्तेमाल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलाशी के बाद उसने 3.97 करोड़ रुपये नकद और 3.45 करोड़ रुपये की सोने की ज्वेलरी ज़ब्त की है। एजेंसी ने बताया कि 'प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' के तहत 'श्री आस्था फ़ाउंडेशन फ़ॉर एजुकेशन सोसाइटी' के ख़िलाफ़ चल रही जांच के सिलसिले में 23 जून को ये तलाशी ली गई थी। यह मामला राज्य पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग द्वारा जयनारायण चौकसे और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज FIR पर आधारित है। यह FIR सोसाइटी के फंड के कथित "गबन" और "डायवर्जन" से जुड़े "बड़े पैमाने" पर वित्तीय धोखाधड़ी के लिए दर्ज की गई थी। ईडी के मुताबिक, चौक्सी ग्रुप से जुड़े घरों, ऑफिस, शिक्षण संस्थानों, ट्रस्ट और बिजनेस ठिकानों पर तलाशी ली गई। चौक्सी, राज्य के जाने-माने एजुकेशन ग्रुप LNCT ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन हैं। इन आरोपों पर ग्रुप की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।
इसे भी पढ़ें: देश में Drugs के खिलाफ Amit Shah का महा-अभियान, NCORD बैठक में जारी होगा 'Vision Document'
एजेंसी ने कहा कि 'श्री आस्था फाउंडेशन फॉर एजुकेशन सोसाइटी' कई शिक्षण और हेल्थकेयर संस्थान चलाती थी और इसे चौक्सी परिवार के सदस्य और उनके सहयोगी कंट्रोल करते थे। आरोप है कि छात्रों से इकट्ठा किए गए पैसे, स्कॉलरशिप ग्रांट और सोसाइटी व उसके संस्थानों के नाम पर लिए गए बैंक लोन को आरोपियों के कंट्रोल वाले संबंधित ट्रस्ट, कंपनियों और दूसरी संस्थाओं में डायवर्ट कर दिया गया। ईडी ने कहा कि तलाशी के दौरान उसने फाइनेंशियल रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज़ भी ज़ब्त किए, हालांकि उसने कैश, गहनों और दूसरी संपत्तियों के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। यह कार्रवाई उन आरोपों के बाद की गई है जिनमें कहा गया था कि सोसाइटी से जुड़े फंड का गलत इस्तेमाल किया गया और उसे जुड़ी हुई संस्थाओं को ट्रांसफर किया गया।
अन्य न्यूज़















