Gujarat ATS का बड़ा Action, JeM के 8 आतंकी गिरफ्तार, नापाक मंसूबे हुए नाकाम

ATS
ANI
अभिनय आकाश । Jul 3 2026 5:54PM

सात आरोपियों को गुजरात के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक को पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से पकड़ा गया। एटीएस ने मध्य प्रदेश के बनासकांठा से तीन, पाटन से तीन, नवसारी से एक और देवास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आठ कथित सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। इन पर आरोप है कि वे संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए गुजरात में एक सक्रिय आतंकी नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहे थे। गुजरात ATS के मुताबिक, आरोपी पिछले छह महीनों से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे और राज्य में एक ऑपरेशनल नेटवर्क बनाने की कोशिश में थे। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ़्तारी तब की गई, जब यह समूह किसी बड़ी आतंकी साज़िश को अंजाम देने की योजना बना रहा था। 

सात आरोपियों को गुजरात के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक को पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से पकड़ा गया। एटीएस ने मध्य प्रदेश के बनासकांठा से तीन, पाटन से तीन, नवसारी से एक और देवास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ ​​अबू उबैदा (19), निवासी भागल, पालनपुर, बनासकांठा।

इब्राहिम मोहम्मद हुसेन घाघा उर्फ ​​अबू हमजा (30), निवासी भागल, पालनपुर, बनासकांठा।

मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ ​​अबू अया (22), भागल, पालनपुर, बनासकांठा निवासी।

जकारिया दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ ​​इब्न अम्मार उर्फ ​​जकारिया पालनपुरी (21), निवासी जामिया अबुल हसन मदरसा, खदियासाना, सिद्धपुर, पाटन।

मुफ्ती फौजान इस्माइल दौवा उर्फ ​​मुफ्ती साहब (40), जामिया अबुल हसन मदरसा, खदियासन, सिद्धपुर, पाटन से जुड़े हैं।

मोहम्मद अमीन शेरा उर्फ ​​अमीन पालनपुरी (21), जामिया अबुल हसन मदरसा, खदियासाना, सिद्धपुर, पाटन से जुड़े हैं।

मोहम्मद अब्दुल रहमान सवदी उर्फ ​​मोहम्मद पालनपुरी उर्फ ​​अबू यूनिसा (22), जामिया रहमानिया खंभिया, अंबहेटा, चिखली, नवसारी से जुड़े हुए हैं।

बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ ​​अबू दुजाना उर्फ ​​अबू सुफियान उर्फ ​​अबू जुंदाल उर्फ ​​उमर बिन खत्ताब (18), निवासी वारसी नगर, देवास, मध्य प्रदेश।

All the updates here:

अन्य न्यूज़