महाराष्ट्र: फोन हैक कर बैंक खातों से निकाले 99.50 लाख रूपये

ठाणे में एक व्यापारी का मोबाइल कथित रूप से हैक कर उसके बैंक खातों से 99.50 लाख रुपये निकाल लिए। वागले एस्टेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना 6-7 नवंबर के बीच हुई
महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यापारी का मोबाइल कथित रूप से हैक कर उसके बैंक खातों से 99.50 लाख रुपये निकाल लिए। वागले एस्टेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना 6-7 नवंबर के बीच हुई तथा नेट बैकिंग के मार्फत उसके बैंक खातों से उक्त रकम अन्य खातों में अंतरित कर ली गयी।
इसे भी पढ़ें: हिमाचल में प्रियंका गांधी बोलीं- नौजवानों को देंगे 1 लाख रोजगार, पुरानी पेंशन योजना पर भी होगा फैसला
उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपी की धरपकड़ की कोशिश चल रही है।
अन्य न्यूज़














