लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से सांसद निधि से एक करोड़ रुपये आवंटित करने का किया अनुरोध

कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए बिरला ने कहा कि ऐसे संकट में हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में जनप्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए बिरला ने कहा कि ऐसे संकट में हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में जनप्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि इसीलिए सांसदों को उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के अंदर गरीबों और अभावग्रस्त व्यक्तियों को जन-सहयोग द्वारा खाद्य सामग्रियों एवं रोजमर्रा की आवश्यकताओं की आपूर्ति करने के लिए हमें पूरा प्रयास करने की आवश्यकता है।मेरी सभी माननीय सांसदों से अपील है की COVID-19 से निपटने हेतु केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों में सहयोग करते हुए सांसद निधि कोश में से 1 करोड़ ₹ या उससे अधिक की धनराशि देने की स्वीकृति हेतु सहमति पत्र केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय को शीघ्र भेजें।
— Om Birla (@ombirlakota) March 28, 2020
अन्य न्यूज़














