Kishtwar में जितेंद्र सिंह ने देश की 183वीं भूकंप वेधशाला शुरू की

Kishtwar में जितेंद्र सिंह ने देश की 183वीं भूकंप वेधशाला शुरू की
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय जिले किश्तवाड़ में केंद्रीय मंत्री ने भारत की 183वीं भूकंप वेधशाला राष्ट्र को समर्पित की। यह केंद्र हिमालयी क्षेत्र में चौबीसों घंटे निगरानी कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सशक्त बनाएगा। केंद्र शासित प्रदेश में यह इस तरह की चौथी वेधशाला स्थापित की गई है।

जम्मू, दो नवंबर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पर्वतीय क्षेत्र में सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश की 183वीं भूकंप वेधशाला का उद्घाटन किया। इस वेधशाला से राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान नेटवर्क को मजबूती मिलेगी, भूकंप की निगरानी बेहतर होगी और क्षेत्र में आपदा से निपटने की तैयारियों को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में यह इस तरह की चौथी वेधशाला है।

वेधशाला के उद्घाटन समारोह में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा और किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार भी मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि यह वेधशाला चौबीस घंटे भूकंप की गतिविधियों पर निगरानी के जरिए हिमालयी क्षेत्र में भूकंप की निगरानी को मजबूत करेगी, जिससे भारत की भूकंप अवलोकन क्षमताएं बढ़ेंगी। अधिकारियों ने बताया कि यह वेधशाला किश्तवाड़ और आसपास भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में भूकंपीय गतिविधियों की चौबीसों घंटे निगरानी करने में सहायक होगी।

सिंह ने इससे पहले 21 जून, 2022 को उधमपुर में देश की 153वीं भूकंप वेधशाला राष्ट्र को समर्पित की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़