भारत ने चीन के दावों को किया खारिज, कहा- पड़ोसी मुल्क द्विपक्षीय समझौतों का कर रहा उल्लंघन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस वार्ता में कहा कि चीन ने सीमावर्ती इलाकों में बड़ी संख्या में सैनिकों और हथियारों की तैनाती की हुई है और चीन की कार्रवाई की प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों को उचित जवाबी तैनाती करनी पड़ी है।
लद्दाख। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर भारत और चीन के बीच में तनातनी का माहौल है। इसी बीच चीन ने भारत पर चीनी क्षेत्र पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था। जिसे भारत ने खारिज कर दिया।
इसे भी पढ़ें: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ड्रोन से रख रहा नजर, मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार भारत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस वार्ता में कहा कि चीन ने सीमावर्ती इलाकों में बड़ी संख्या में सैनिकों और हथियारों की तैनाती की हुई है और चीन की कार्रवाई की प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों को उचित जवाबी तैनाती करनी पड़ी है।
चीन ने समझौतों का किया उल्लंघनइसे भी पढ़ें: LAC पर फिर बढ़ी चीन की सक्रियता, 8 जगहों पर PLA ने बनाए अपने अस्थायी टेंट
आपको बता दें कि चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिशें करता रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने एलएसी के पास ड्रोन की तैनाती भी बढ़ा दी है।
अन्य न्यूज़