Prabhasakshi's Newsroom। पंजाब और J&K को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग, अभी कश्मीर से भी नाजुक हैं हालात

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले वहां पर और भी आतंकवादी हमले हो सकते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुफिया एजेंसियों का कहना है और उन्होंने तो पंजाब पुलिस को भी अलर्ट पर रहने को कहा है। इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाकर रखेगी।
लुधियाना धमाके में किसका हाथ था ? क्या चुनाव से पहले होंगे और भी आतंकवादी हमले ? ऐसा इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि लुधियाना में गुरुवार की दोपहर धमाका हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। जिसके बाद से खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर बारिकी से ध्यान देने की बात कही है।
इसे भी पढ़ें: लुधियाना धमाके के पीछे कौन ? सामने आया इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन का नाम !
गृह मंत्रालय में हुई हाई लेवल मीटिंग
इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने बेअदबी और विस्फोट की घटनाओं को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना
3 बार जारी हुआ था अलर्ट
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस तरह के आतंकी हमले को लेकर खुफिया एजेंसियों ने 3 बार अलर्ट जारी किया था। जिनमें से एक अलर्ट तो गुरुवार को ही जारी हुआ था। इसके बावजूद लुधियाना में धमाका हुआ। फिलहाल खुफिया एजेंसी बारीकी से मामले की जांच कर रही हैं। एनएसजी, एनआईए, पंजाब पुलिस, फॉरेंसिक विभाग सभी मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सीमा पर ड्रोन और ड्रग्स को लेकर चेतावनी जारी की थी। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा था।उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री चन्नी अपने गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को सक्रिय होने के लिए कहें। पूर्व मुख्यमंत्री ने ड्रोन को मार गिराए जाने की एक खबर टैग करते हुए अपने ट्वीट किया था कि पूरे दिन भांगड़ा करने के बजाय पंजाब के मुख्यमंत्री को अपने गृह मंत्री को सक्रिय होने और चीजों को नकारने से बचने की सलाह देनी चाहिए।
वहीं इससे पहले सितंबर 2019 में अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर ड्रोन मामले पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों को बढ़ा रहा है और ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियारों की खेप भेज रहा है।अन्य न्यूज़














