केंद्र की विफल नीतियों के चलते प्रवासी फिर पलायन को मजबूर, सरकार को अच्छे सुझावों से एलर्जी: राहुल

आठ अप्रैल को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस टीकों की खरीद एवं वितरण में राज्यों की भूमिका बढ़ाने के साथ ही सभी जरूरतमंद लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाए और टीके के निर्यात पर तत्काल रोक लगाई जाए।
इससे पहले, आठ अप्रैल को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस टीकों की खरीद एवं वितरण में राज्यों की भूमिका बढ़ाने के साथ ही सभी जरूरतमंद लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाए और टीके के निर्यात पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने यह भी कहा था कि इस मुश्किल समय में गरीब तबकों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाए।केंद्र सरकार की फ़ेल नीतियों से देश में कोरोना की भयानक दूसरी लहर है और प्रवासी मज़दूर दोबारा पलायन को मजबूर हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 10, 2021
टीकाकरण बढ़ाने के साथ ही इनके हाथ में रुपय देना आवश्यक है- आम जन के जीवन व देश की अर्थव्यवस्था दोनों के लिए।
लेकिन अहंकारी सरकार को अच्छे सुझावों से ऐलर्जी है!
अन्य न्यूज़














