भारत का पहला विदेशी सैन्य बेस, जिसकी मदद से काबुल में फंसे भारतीयों को सकुशल निकाला गया

अफगान संकट के समय पर भारत का पहला विदेशी एयरबेस गिसार मिलिट्री एयरोड्रम फंसे भारतीयों को निकालने का अहम जरिया बना। इस एयरबेस को जीएमए अयानी एयर बेस के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि यह दुशांबे से 10 किमी दूर अयानी नामक गांव में स्थित है।
काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद गुरुवार को पहला बड़ा धमाका हुआ। जिसमें 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इस हमले में 13 अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हुई। दरअसल, 15 अगस्त के दिन राजधानी काबुल में तालिबानियों की एंट्री के साथ ही अफगानी जमीं में रह रहे लोग मुल्क छोड़ने के लिए विवश हो गए। क्योंकि यह लोग तालिबान द्वारा किए गए अत्याचारों को भूल नहीं पाए थे। ऐसे में भारी तादाद में लोग काबुल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से भारत समेत तमाम मुल्कों की सरकारों ने लोगों को निकालने के लिए आपातकालीन ऑपरेशन चलाया हुआ है।
इसे भी पढ़ें: इस्लामिक स्टेटस से जुड़ा आईएसकेपी आतंकी समूह ने काबुल हमले की जिम्मेदारी ली
इसे भी पढ़ें: काबुल हमले के बाद बदले बाइडन के सुर! बोले- आतंकियों हम तुम्हें पकड़कर इसकी सजा देंगे
हाल ही वायुसेना के विमान ने काबुल में फंसे भारतीयों को निकालकर ताजिकिस्तान पहुंचाया था। जहां से एयर इंडिया के विमान से उन्हें भारत लाया गया। आपको बता दें कि काबुल से लोगों को निकालने के लिए वायुसेना के सी-17 विमान को दुशांबे में स्थित सैन्य बेस में स्टैंड बाई में रखा गया है। दरअसल, इस एयरबेस को जीएमए अयानी एयर बेस के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि यह दुशांबे से 10 किमी दूर अयानी नामक गांव में स्थित है।
Bringing Indians home from Afghanistan!
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) August 21, 2021
AI 1956 carrying 87 Indians departs from Tajikistan for New Delhi. Two Nepalese nationals also evacuated.
Assisted and supported by our Embassy @IndEmbDushanbe.
More evacuation flights to follow. pic.twitter.com/YMCuJQ7595
जॉर्ज फर्नांडिस का मिला समर्थन
अन्य न्यूज़














