पुलिस कार्रवाई और SIT को लेकर संतों के बीच खासा आक्रोश, हरिद्वार में 16 जनवरी को होगी प्रतिकार सभा

धर्म संसद कोर कमेटी के संयोजक स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि अपने धर्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही संतों के लिए समान रूप से बुरे हैं। अपने धर्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। भले ही यह एक अपराध है।
नयी दिल्ली। धर्मसंसद में नफरती भाषण के बाद संतों के ऊपर दर्ज हुए मुकदमों के करीब एक हफ्ते बाद संतों ने पुलिस का कार्रवाई के खिलाफ प्रतिकार सभा या बदला बैठक की योजना बनाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी को हरिद्वार के बैरागी कैंप में प्रतिकार सभा आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर देशभर के धर्मगुरुओं और हिंदुवादी संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
इसे भी पढ़ें: चित्रकूट में संतों का जमघट, एकता का शंखनाद, संघ प्रमुख ने हिन्दुओं को विशेष शपथ दिलाई, एकता टूटने की असल वजह भी बताई
धर्म संसद कोर कमेटी के संयोजक स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि अपने धर्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। अंग्रेजी समाचार वेबसाइट 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही संतों के लिए समान रूप से बुरे हैं। उन्होंने कहा कि अपने धर्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। भले ही यह एक अपराध है, हम इसे करना जारी रखेंगे।
आपको बता दें कि हरिद्वार में बुधवार की रात कोर कमेटी की आपात बैठक हुई। जिसमें प्रतिकार सभा को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। धर्मसंसद संयोजक ने बताया कि आपात बैठक में कमेटी के सभी सदस्य शामिल हुए थे। संतों का आरोप है कि धर्मसंसद मामले में फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं और मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई है। जिसको लेकर संतों में आक्रोश है।इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण कार्य को देखने अयोध्या पहुंचेंगे 5000 से अधिक साधु संत
रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अबतक 2 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इसके अलावा 2 जनवरी को पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। हालांकि मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि 23 दिसंबर को पहली प्राथमिकी गाजियाबाद के डासना मंदिर के पुजारी और सम्मेलन के आयोजक यति नरसिंहानंद समेत पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 और 295 के तहत दर्ज की गई थी।अन्य न्यूज़














