PCR Vehicle में शराब की बोतल दिखने पर Delhi Police का हेड कांस्टेबल निलंबित, चालक पर भी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने पीसीआर वैन में शराब की बोतल रखने के मामले में हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही वाहन में मौजूद दिल्ली परिवहन निगम के चालक के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू की गई है। पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विभाग किसी भी तरह के कदाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा।
दिल्ली पुलिस के एक कर्मी और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के एक चालक के खिलाफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। इस वीडियो में वे एक शराब की बोतल पकड़े दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वाहन के अंदर कर्मचारी एक शराब की बोतल पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस उपायुक्त (पीसीआर) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कथित घटना की जांच पहले ही की जा चुकी है। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और डीटीसी चालक की पहचान कर ली गई है।
हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि डीटीसी ने अपने चालक के खिलाफ विस्तृत विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस किसी भी प्रकार के कदाचार को बर्दाश्त नहीं करती और जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बयान में इन कर्मियों की पहचान का खुलासा नहीं किया।
अन्य न्यूज़













