कांग्रेस विधायकों ने महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ काली पट्टी पहनकर प्रदर्शन किया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ काली पट्टी पहनकर प्रदर्शन किया। चार दिवसीय सत्र बुधवार को शुरू हुआ और 13 अगस्त तक चलेगा।
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ काली पट्टी पहनकर प्रदर्शन किया। चार दिवसीय सत्र बुधवार को शुरू हुआ और 13 अगस्त तक चलेगा।
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का लालू पर कटाक्ष, कहा- सांप आपके घर में घुस गया है
शिल्लाई से कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों के खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया है।
अन्य न्यूज़














