क्या एक्टर Vijay बनेंगे BJP के गेम चेंजर? Tamil Nadu में गठबंधन को लेकर बना बड़ा सस्पेंस

Actor Vijay for Tamil Nadu
ANI
एकता । Mar 15 2026 11:42AM

तमिलनाडु चुनाव से पहले बीजेपी और अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के बीच गठबंधन की चर्चा तेज है, जिसमें बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री पद और 80 सीटों का ऑफर दिया है, लेकिन विजय की मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षा के कारण बातचीत अटकी हुई है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी और मशहूर अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत आखिरी दौर में है। बीजेपी की कोशिश है कि विजय की पार्टी को एनडीए के साथ जोड़ा जाए। इसके लिए पार्टी कई रास्तों से विजय से संपर्क साध रही है, जिसमें दूसरे राज्य के एक उपमुख्यमंत्री को बिचौलिया बनाया गया है।

उपमुख्यमंत्री पद और 80 सीटों का ऑफर

इंडिया टुडे ने बीजेपी सूत्रों के हवाले से बताया कि विजय को एक बड़ा ऑफर दिया गया है। अगर गठबंधन चुनाव जीतता है, तो विजय को उपमुख्यमंत्री का पद मिल सकता है। साथ ही, सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी ने उनकी पार्टी को करीब 80 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, पेंच अभी इस बात पर फंसा है कि विजय खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और इसी मुद्दे पर बातचीत अटकी हुई है।

इसे भी पढ़ें: 5 राज्यों के लिए Election Schedule के ऐलान का इंतजार आज हो सकता है खत्म

विजय के फैन-बेस पर बीजेपी की नजर

बीजेपी को लगता है कि विजय के प्रशंसकों की भारी संख्या तमिलनाडु चुनाव में खेल बदल सकती है। रणनीतिकारों का मानना है कि राज्य के कड़े मुकाबले में अगर सिर्फ 2 प्रतिशत वोट भी इधर-उधर होते हैं, तो जीत-हार का फैसला बदल सकता है। विजय के आने से बीजेपी को राज्य के चुनावी समीकरण अपने पक्ष में मुड़ने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Fire Nature Bazaar | अंधेरिया मोड़ के 'नेचर बाजार' में भीषण आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख

पार्टी के अंदर गठबंधन को लेकर चिंता

दूसरी तरफ, विजय के करीबी सलाहकारों में इस गठबंधन को लेकर थोड़ी बेचैनी है। उन्हें डर है कि इतनी जल्दी किसी बड़े राष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा बनने से उनकी पार्टी की साख पर बुरा असर पड़ सकता है। विजय ने राजनीति में अपनी पहचान एक नए और स्वतंत्र विकल्प के रूप में बनाई है। सलाहकारों को चिंता है कि बीजेपी से हाथ मिलाने पर उनकी यह अलग पहचान कहीं फीकी न पड़ जाए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़