5 राज्यों के लिए Election Schedule के ऐलान का इंतजार आज हो सकता है खत्म

ECI To Announce Assembly Poll Dates
ANI
एकता । Mar 15 2026 11:25AM

चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इन पांच राज्यों की कुल 824 सीटों पर होने वाले मतदान के शेड्यूल की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, क्योंकि इन सभी विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून में समाप्त हो रहा है।

भारतीय चुनाव आयोग आज पांच राज्यों, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। इसके लिए आज शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इन सभी राज्यों में विधानसभा का समय खत्म होने से पहले चुनाव कराना जरूरी है, क्योंकि 15 जून तक इन सभी जगहों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।

किस राज्य में कब खत्म हो रहा है कार्यकाल?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे पहले पश्चिम बंगाल की विधानसभा का समय 7 मई को खत्म हो रहा है। इसके बाद तमिलनाडु में 10 मई, असम में 20 मई, केरल में 23 मई और आखिर में पुडुचेरी में 15 जून को कार्यकाल समाप्त होगा। आयोग आज इन राज्यों की कुल 824 सीटों पर वोटिंग के शेड्यूल की जानकारी देगा।

इसे भी पढ़ें: Delhi Fire Nature Bazaar | अंधेरिया मोड़ के 'नेचर बाजार' में भीषण आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों का गणित

पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों पर चुनाव होने हैं। यहां करीब 7 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 3.6 करोड़ पुरुष और 3.4 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। पिछली बार यहां 8 चरणों में वोट डाले गए थे, जिसमें ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 215 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं।

तमिलनाडु में 234 सीटों पर मुकाबला

तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 5.6 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पिछली बार यहां सिर्फ एक ही फेज में चुनाव हुए थे। उस समय डीएमके ने 133 सीटें जीती थीं और एम.के. स्टालिन मुख्यमंत्री बने थे। अन्नाद्रमुक को 66 और बीजेपी को 5 सीटें मिली थीं।

असम में 126 सीटों की जंग

असम में 126 विधानसभा सीटें हैं और यहां 2.4 करोड़ वोटर हैं। पिछले चुनाव तीन चरणों में हुए थे, जहां एनडीए ने 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई और हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने।

इसे भी पढ़ें: Assam Elections 2026: कांग्रेस ने असम चुनावों के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सहयोगियों के लिए 15 सीटें छोड़ीं

केरल और पुडुचेरी की स्थिति

केरल की 140 सीटों पर पिछली बार एक ही चरण में चुनाव हुए थे, जिसमें एलडीएफ को 99 सीटें मिलीं और पिनराई विजयन दोबारा मुख्यमंत्री बने। वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटें हैं। यहां एनडीए ने पिछली बार 16 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री बने थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़