Bengal में BJP को बहुमत, दिल्ली में 'नकली' Mamata ने बटोरी सुर्खियां, वीडियो हुआ Viral

Ratan Ranjan
ANI
एकता । May 4 2026 2:09PM

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और ममता बनर्जी की हार के बीच, दिल्ली में एक कलाकार का प्रदर्शन चर्चा का केंद्र बन गया है। ममता बनर्जी का वेश धरकर और झालमुड़ी लेकर इस कलाकार ने अनोखे अंदाज में राजनीतिक तंज कसा, जिसका वीडियो वायरल होकर चुनावी नतीजों की गंभीरता को एक व्यंग्यात्मक मोड़ दे रहा है।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे ममता बनर्जी का लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 183 सीटों पर आगे है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 101 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। यह पहली बार है जब भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है, जिससे राज्य में 15 साल के टीएमसी शासन और उससे पहले के 34 साल के कम्युनिस्ट राज का अंत हो गया है।

भाजपा दफ्तर में 'ममता' और 'झालमुड़ी' की चर्चा

नतीजों के बीच दिल्ली में भाजपा मुख्यालय का एक नजारा चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रतन रंजन, ममता बनर्जी का वेश धरकर और हाथ में 'झालमुड़ी' की प्लेट लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने ममता बनर्जी की आवाज और अंदाज की नकल करते हुए तंज कसा कि मोदी जी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई और उनकी कुर्सी ही छीन ली।

इसे भी पढ़ें: 1 बजे तक दीदी टाटा, बाय-बाय...अमित शाह का पुराना वीडियो वायरल

मेरी कुर्सी मुझे वापस दो

मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बंगाल में खेल खत्म हो गया है और लोगों ने इस बार 'दीदी' के बजाय 'अमित दादा' और 'मोदी दादा' को चुना है। उन्होंने नकल उतारते हुए कहा, 'मैंने अपनी कुर्सी खो दी है, अब घुसपैठियों का ख्याल कौन रखेगा? मैं अपनी कुर्सी नहीं छोड़ूंगी, इसे लेकर भाग जाऊंगी।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़