Assam Election में BJP की प्रचंड बढ़त, शुरुआती रुझानों में NDA 100 सीटों के पार

BJP
ANI
अंकित सिंह । May 4 2026 9:47AM

असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे तीसरी बार सरकार बनाने की संभावना प्रबल हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवार गौरव गोगोई पीछे हैं।

क्या आसम में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को तीसरी बार सत्ता मिलेगी या पहचान, कल्याण और क्षेत्रीय आकांक्षाओं जैसे मुद्दों से प्रभावित असम चुनावों में कांग्रेस सत्ता हथिया लेगी? असम में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होते ही, 126 विधानसभा क्षेत्रों के 722 उम्मीदवार, उनके पर्यवेक्षक और समर्थक 35 जिलों में फैले 40 मतगणना केंद्रों पर नजरें गड़ाए हुए हैं। असम में शुरुआती चुनावी रुझानों के अनुसार, भाजपा 101 सीटों पर आगे है। शुरुआती रुझानों में भाजपा के हिमंता बिस्वा सरमा सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस की बिदिशा नियोग पीछे चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Live Updates: बंगाल में सांप-सीढ़ी का खेल, असम में BJP आगे, जानें तमिलनाडु और केरलम का हाल

शुरुआती रुझानों में भाजपा के हिमंता बिस्वा सरमा आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की बिदिशा नियोग पीछे चल रही हैं। कांग्रेस की जोरहाट सीट पर गौरव गोगोई पीछे चल रहे हैं। भाजपा 100 से अधिक सीटों पर आगे है। केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा कि परिणाम वही होगा जिसकी हमें उम्मीद थी। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार फिर से बनेगी। हमने यह बात इस विश्वास के साथ कही है कि हम अपने सहयोगियों के साथ 100 सीटों के करीब हैं। राज्य की 126 विधानसभा सीट से 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य को समेटे हुए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर खोली गई। 

अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केंद्रों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वाले स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की पच्चीस कंपनियों (प्रत्येक में लगभग 100 जवान) को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सीएपीएफ की दो अतिरिक्त कंपनियों को स्थिर ड्यूटीपर रखा जाएगा, जबकि राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियों को जिलों में तैनात किया गया है। राज्य में मतदान 9 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 85.96 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu की सियासत में बड़ा उलटफेर, Actor Vijay की TVK ने शुरुआती रुझानों में DMK-AIADMK को पछाड़ा

राज्य में 722 उम्मीदवारों में से कांग्रेस के सबसे अधिक 99 उम्मीदवार हैं, उसके बाद भाजपा के 90, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के 30, राजग के सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) के 26 और बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के 11 उम्मीदवार हैं। विपक्षी गठबंधन में, रायजोर दल ने 13 सीट पर, असम जातीय परिषद ने 10 सीट पर, माकपा ने तीन सीट पर और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस ने दो सीट पर चुनाव लड़ा। प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई, विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दाइमरी और रायजोर दल के प्रमुख और सांसद अखिल गोगोई शामिल हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़