दिल्ली में फिर लगेगा 'ठगों का मेला'... INDIA Bloc की रैली पर BJP का हमला

Delhi BJP Poster
X/@BJP4Delhi
एकता । Nov 1 2026 11:48AM

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी इंडिया गठबंधन ने कथित वोट चोरी और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के विरोध में महारैली की। बीजेपी ने इस रैली को ठगों का मेला बताते हुए विपक्ष पर देश विरोधी ताकतों के इशारे पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही, बीजेपी ने 1 नवंबर को रैली करने को सिखों का अपमान बताया।

राजधानी दिल्ली में आज राजनीतिक माहौल गर्म है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, कथित वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के विरोध में विपक्षी इंडिया गठबंधन रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली कर रहा है।

इस बीच बीजेपी ने विपक्ष की इस रैली पर निशाना साधा है। बीजेपी ने इसे 'ठगों का मेला' बताया है। बीजेपी दिल्ली ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए विपक्षी गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें: Ramlila Maidan में INDIA Bloc की रैली आज, वोट चोरी और चुनाव आयोग के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगा विपक्ष

बीजेपी ने रैली को बताया 'ठगों का मेला'

बीजेपी दिल्ली ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगने जा रहा है ठगों का मेला। मकसद- देश विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाह और अराजकता फैलाना, ताकि अपनी राजनीतिक जमीन बचाई जा सके।" बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर देश विरोधी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

1 नवंबर को रैली करने पर भी उठाए सवाल

इससे पहले बीजेपी ने 1 नवंबर को रैली आयोजित करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। बीजेपी ने इसे सिखों का अपमान बताया। बीजेपी का कहना है कि इसी दिन सिखों का नरसंहार हुआ था। ऐसे में कांग्रेस इस दिन रैली करके सिख समुदाय के पुराने दर्द को फिर से ताजा करने की कोशिश कर रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़